Priyanka Ankit Marriage: अंकित गुप्ता से शादी करने जा रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी! खुद किया खुलासा

Priyanka Ankit Marriage: इन दिनों टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि दोनों शादी करने जा रहे हैं या नहीं।

Update: 2023-06-10 04:07 GMT
Priyanka Ankit Marriage (Image Credit: Instagram)

Priyanka Ankit Marriage: आपको 'कलर्स' टीवी का फेमस शो 'उड़ारियां' को याद होगा! शो में दर्शकों ने प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया था। वहीं, पिछले साल दोनों को 'बिग बॉस' में भी देखा गया था। जहां दोनों की दोस्ती और प्यार देख फैंस भी अपना दिल हार बैठे थे। अब कुछ दिनों पहले प्रियंका और अंकित ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसे देखने के बाद फैंस अब ऐसा दावा कर रहे हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। वहीं, अब प्रियंका ने भी फैंस के मन में चल रहे इस सवाल का जवाब दे दिया है।

अवॉर्ड सेरेमनी में साथ दिखाई दिए अंकित-प्रियंका

सोशल मीडिया पर अंकित-प्रियंका का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ 'इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड्स 2023' में एक साथ शिरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका जहां ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं अंकित गुप्ता भी ब्लैक अटायर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में कई दफा दोनों के प्यार और केयर भरे पल भी फैंस को देखने को मिल रहे हैं।

क्या शादी करने जा रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पैपराजी अंकित और प्रियंका से शादी के बारे में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस सवाल पर अंकित कहते हैं, ''मैं तो हमेशा यही बोलता हूं कि हम दोनों आपको ऐसे अच्छे नहीं लगते? कितने खुश रहते हैं। क्या आप शादी शादी करते रहते हैं।'' वहीं प्रियंका भी अंकित की तरह जवाब देते हुए कहती हैं, ''हम बस अच्छे दोस्त हैं। अभी कुछ नहीं पता है इस बारे में।''

अंकित से बेहद प्यार करती हैं प्रियंका चाहर चौधरी

'बिग बॉस' में आने के बाद तो यह किसी से नहीं छिपा है कि प्रियंका-अंकित से कितना प्यार करती हैं। 'बिग बॉस' में प्रियंका कई बार अंकित के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। हालांकि, अंकित गुप्ता ने कभी प्रियंका से प्यार को लेकर इजहार नहीं किया है। वह बस हमेशा यही कहते आए हैं कि दोनों दोस्त हैं, लेकिन हमेशा से दोनों का ये रिश्ता सभी को दोस्ती से ज्यादा लगा है। खैर, अंकित और प्रियंका भविष्या में एक-दूसरे संग शादी करेंगे या नहीं, यह अभी तक किसी को नहीं पता है।

Tags:    

Similar News