Priyanka Chopra Nick Jonas के घर दुख का माहौल, होने जा रहा है तलाक

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको चौंका कर रख देगी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Update: 2023-09-04 07:25 GMT
Priyanka Chopra (Image credit: Instagram)

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने रिलेशनशिप और परिवार को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां...दरअसल, निक जोनस के बड़े भाई जोई जोनस की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों का तलाक होने जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी का होने जा रहा है तलाक

सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी के बीच का रिश्ता पिछले छह महीनों से बेहद बुरे दौर से गुजर रहा है। पिछले दिनों दोनों के अलग होने की खबरें तब उड़ी थी, जब जोई की उंगली में उनकी वेडिंग रिंग नहीं दिखी थी। हालांकि, कुछ समय पहले तक दोनों को साथ में कई इवेंट्स में देखा गया था। वहीं, अब दोनों को ना तो साथ में देखा जाता है और अब तो दोनों ने अपना मियामी मेंशन भी बेच दिया है, जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं।

2019 में की थी दोनों ने शादी

बता दें कि जोई और सोफी साल 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में एंगेजमेंट कर ली थी और फिर 2019 में दोनों ने लॉस वेगास में शादी की थी। शादी के बाद कपल ने साल 2020 और 2022 में अपने बच्चों का स्वागत किया था। वहीं, दोनों के प्रोफेशनल करियर की बात करें, तो जोई जहां अपने दोनों भाईयों की तरह ही एक सिंगर है, तो वहीं सोफी गेम्स ऑफ थ्रोंस जैसे टीवी सीरीज के लिए काफी मशहूर हैं।

प्रियंका और निक का भी होने वाला था तलाक?

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ और निक जोनास को लेकर भी तलाक की अफवाह उड़ी थी। जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से निक जोनास का सरनेम हटाया था, तो ये खबरें उड़ने लगी थी कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। दोनों के तलाक ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, वहीं फैंस का भी दिल बुरी तरह टूट गया था। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने इस खबरों पर रोक लगाते हुए ये बताया था कि उनके और उनके पति के बीच सब कुछ ठीक है।

प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर इन खबरों को गलत साबित कर दिया था। इस पोस्ट में प्रियंका ने बड़े प्यार से निक को पीछे की ओर से गले लगाया हुआ था। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार से निहारते हुए दिख रहे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था- ''ग्रेटफुल होने के लिए बहुत कुछ, दोस्त.. फैमिली.. आई लव यू निक जोनास।" इसके साथ ही प्रियंका ने सभी थैंक्सगिविंग डे की बधाई दी.

Tags:    

Similar News