अगले महीने निक से सगाई करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

Update: 2018-06-27 06:43 GMT

मुंबई: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके ​कथित बॉयफ्रेंड निक जोनस पिछले काफी दिनों से रिलेशनशिप में होने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले अमरीका में प्रियंका को निक के साथ पब्लिकली कई जगहों पर साथ-साथ देखा गया और अब पिछले सप्ताह निक प्रियंका के साथ इंडिया आए हैं। इंडिया आकर निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा मुलाकात की और इसके बाद यह कपल परिवार के साथ गोवा में वीकेशन पर रवाना हो गया। हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें निक के साथ प्रियंका और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा और परिवार एक टेबल पर डिनर करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि दोनों अभी गोवा में प्रियंका के भाई-भाभी और कजन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा संग गोवा में मौजमस्ती करते हुए अपना हॉलिडे पूरी तरह से इंजॉय कर रहे हैं।

फैंस का टूट जाएगा दिल

अब जो मीडिया में खबर आ रही हैं उसे जानकर प्रियंका के फैंस का दिल चकनाचूर हो जाएगा। दरअसल, मीडिया में खबरें आ रही है कि प्रियंका और निक अगले महीने यानी कि जुलाई के अंत में या अगस्त के फर्स्ट वीक में सगाई कर लेंगे। दरअसल, हाल के दिनों में जिस तरह से प्रियंका और निक, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर करते आ रहे हैं, इसे देखते हुए उनके रिलेशनशिप को ऑफिशल मान लिया गया है।

दोनों अपने रिश्ते को लेकर हैं सीरियस

रिपोर्ट के मुताबिक, निक के प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मुंबई आकर मिलने के बाद से ही दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला ले चुके हैं। इसके लगभग एक हफ्ते पहले प्रियंका को भी निक के परिवार के साथ उनके कजन की शादी के दौरान घुलते-मिलते देखा गया था और अब उनकी सगाई की खबर सुनने के बाद यह पक्का हो गया है दोनों इस रिश्ते को लेकर वाकई सीरियस हैं।

पिछले गुरुवार को इंडिया आए थे निक

बता दें, दोनों भारत साथ पिछले गुरुवार रात ही आए हैं। जिसके बाद प्रियंका की मां मधु के साथ दोनों के डिनर के समय से मीडिया उन्हें लगातार फॉलो कर रही है। जिस बीच दोनों को एक दूसरे के साथ काफी नजदीक देखा गया। मीडिया के बीच भी दोनों की आंखें एक दूजे को ही ढूंढती नजर आईं। वहीं उसी रात निक ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका का जो विडियो पोस्ट किया उसके कैप्शन में Her लिखने के साथ ही दिल लगा इमोजी भी शेयर किया। इसके साथ ही सुनने में आ रहा है कि निक प्रियंका के साथ लिव इन में रहने की इच्छा भी रखते हैं।

Similar News