IIFA Awards: रेखा ने किया कुछ ऐसा, देखकर दंग रह गए लोग

वैसे तो रेखा हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं लेकिन अभी हाल ही में रेखा ने कुछ ऐसा किया है जिसका वीडियो देख हर कोई चौंक गया।

Update: 2019-10-21 06:39 GMT
IIFA Awards: रेखा ने किया कुछ ऐसा, देखकर दंग रह गए लोग

मुंबई: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज भी अपने अंदाज के लिए मशहूर हैं। रेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने स्टाइल और अपने एवरग्रीन ब्यूटी के लिए मशहूर हैं। वैसे तो रेखा हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं लेकिन अभी हाल ही में रेखा ने कुछ ऐसा किया है जिसका वीडियो देख हर कोई चौंक गया। जी हां, हाल ही में आयोजित हुए IIFA Awards में रेखा ने आलिया की फिल्म गली ब्वॉय का डायलॉग मारकर सभी को चौंका दिया था।

रेखा ने किया सबको हैरान-

IIFA Awards का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पहले आलिया अपनी फिल्म गली ब्वॉय का डायलॉग बोलती हैं। उसके बाद आलिया रेखा को उस डायलॉग को बोलने के लिए कहती हैं।

रेखा ने बहुत ही अनोखे अंदाज में इस फिल्म के डायलॉग को बोला, जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और सभी जोर-जोर से रेखा के लिए ताली बजाने लगे।

Full View

यह भी पढ़ें: CBSE Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए जरुरी नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

रेखा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे रेखा के फैन्स बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस फिल्म में दिखेंगी आलिया-

वहीं अगर आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो अगले साल उनकी तीन फिल्में- ‘ब्रह्मास्त्र’, सड़क 2′ और ‘आरआरआर’ रिलीज होंगी। ब्रह्मास्त्र में उनके अपोजिट रणबीर कपूर होंगे।

दर्शकों को पहली बार रणबीर औऱ आलिया की जोड़ी देखने को मिलेगी, जिसके लिए उनके फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।

इसके अलावा सड़क 2 में वो पहली बार अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। इस फिल्म के साथ आलिया पहली बार अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करेंगी।

वहीं राजामोली की ‘आरआरआर’ से आलिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखेंगी।

यह भी पढ़ें: कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारों का पाकिस्तान प्लान! बॉर्डर से महज 285 किमी दूर

Tags:    

Similar News