रिया की ख्वाहीशें: प्राइवेट जेट से लेकर होटल तक खरीदने का था प्लान, ये है पूरी लिस्ट

सुशांत सुसाइड केस में रोज नए नए खुलासे हो रहे है। अब तक इस केस में सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का ही जिक्र चल रहा है।

Update: 2020-08-13 08:38 GMT
रिया की ख्वाहीशें: प्राइवेट जेट से लेकर होटल तक खरीदने का था प्लान, ये है पूरी लिस्ट

मुंबई: सुशांत सुसाइड केस में रोज नए नए खुलासे हो रहे है। अब तक इस केस में सिर्फ उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का ही जिक्र चल रहा है। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने एक्ट्रेस के साथ 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है और उनपर जबरन आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे बहुत से आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:पुलिस का घिनौना चेहरा: सिपाही ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

रिया का पुराना वीडियो वायरल

Full View

आज-कल रिया काफी चर्चा में है और उनको लेकर सोशल मीडिया पर बहार आई हुई है। हर तरफ उनके ही चर्चें हैं। इसी बीच रिया का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो उन चीजों की लिस्ट बता रही हैं जो वो खरीदना चाहती हैं। वीडियो में रिया कहती हैं, 'मैं आईलैंड खरीदना चाहती हूं, प्राइवेट जेट और होटल खरीदना चाहती हूं। मुझे होटल पसंद हैं।' उसके बाद रिया हंसने लगती हैं। उनका ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस रिया से चल रही पूछताछ

आपको बता दें कि सुशांत के सुसाइड के एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया के साथ-साथ 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जिसमें इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम है। एक्टर के पिता ने आरोप लगाया कि रिया ने उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि, ''सोची समझी साजिश के तहत रिया ने उनके बेटे से जान पहचान बढ़ाई ताकि वो उनके कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल कर बॉलीवुड में अपनी जगह बना सकें।''

ये भी पढ़ें:Cricket 2nd Test: होगी फिर इंग्लैंड-पकिस्तान के बीच भिड़ंत, नहीं खेलेंगे ये दिग्गज

पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने किया था ये खुलासा

पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी ने ईडी से पूछताछ में बताया था कि, 'सुशांत की जिंदगी से जुड़े सभी फैसले रिया चक्रवर्ती लेती थीं।' उन्होंने बताया कि, सुशांत की लाइफ के पर्सनल, प्रोफेशनल और आर्थिक (फाइनेंस) से जुड़े सभी फैसले रिया लेती थीं।' बिजनेस मैनेजर श्रुति उस टाइम सुशांत से मिली थी जब एक्टर ने रिया को डेट करना शुरू कर दिया। श्रुति ने बताया कि फरवरी, 2020 के बाद से वो सुशांत के सपंर्क में नहीं थीं। श्रुति ने यह भी कहा था कि सुशांत के खाते से जुड़े किसी अवैध ट्रांजेक्शन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News