महीनों बाद दिखी रिया चक्रवर्ती, भाई के साथ कर रही घर की तलाश

रिया इस वक्त मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती है। वो यहां अपने मम्मी पापा और भाई के साथ रहती हैं। सुशांत केस में रिया पर एफआईआर के बाद सीबीआई, एनसीबी और ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था।

Update: 2021-01-03 12:52 GMT

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले को लेकर अब तक सीबीआई ने कोई निष्कर्ष नहीं दिया है। आपको बता दें कि इस केस की सबसे बड़ी आरोपी और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को घर से बाहर स्पॉट किया गया है। जानकारी के मुताबिक रिया और शोविक अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं।

ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार किया था

रिया इस वक्त मुंबई के जुहू तारा रोड स्थित प्राइमरोज अपार्टमेंट में रहती है। वो यहां अपने मम्मी पापा और भाई के साथ रहती हैं। सुशांत केस में रिया पर एफआईआर के बाद सीबीआई, एनसीबी और ईडी ने उनके घर पर छापा मारा था। आपको बता दें कि सुशांत केस में रिया को ड्रग्स एंगल में गिरफ्तार किया था। इसके साथ रिया से पहले उनके भाई सोविक गिरफ्तार किये गए थे।

इन पर कई तरह के आरोप है

रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती दोनों सुशांत केस के जेल में थे जिसकी वजह से अब वह इस प्राइमरोज अपार्टमेंटको छोड़कर कही और रहने के लिए घर तलाश रहे हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को लेकर कई लोग नेगेटिव राय रखते हैं। इसके साथ उनपर सुशांत केस की मुख्य आरोपी होने का इलजाम भी है। इसके साथ ड्रग्स की लेनदेन में रिया चक्रवर्ती का नाम आता है।

ये भी पढ़ें… BIGG BOSS में भूकंप: सनी लियोनी की अचानक हुई एंट्री, हिल गए सारे लोग

रिया का सोसायटी में रहना था मुश्किल

सुशांत केस में जब रिया पर एफआईआर दर्ज किया गया था। तब रिया ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि जबसे उनपर एफआइआर दर्ज की गयी है तब से उनके सोसायटी में उनका जीना मुश्किल हो गया है। सोसायटी के बाहर मिडिया वाले उन्हें सवालों की लिस्ट के साथ घेर लिया करते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि उनको और उनके परिवार वालों को जान का खतरा बना रहता है।

ये भी पढ़ें… हिंदी सिनेमा के सफल अभिनेता संजय खान, इस सीरियल के दौरान हुई थी बड़ी दुर्घटना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News