सलमान को सुट्टा मारना पड़ा भारी, गणेश पूजा में किया ऐसा काम

बॉलीवुड के भाईजान, टाईगर, दंबग के नाम से फेमस सलमान खान के चर्चें तो मीडिया में अक्सर बने ही रहते हैं। कभी उनकी आनेवाली मूवी को लेकर तो कभी अपनी शादी को लेकर। इस तरह ये भी कहा जा सकता है कि सलमान खान और इनके चर्चों का चोली दामन का साथ रहा है।

Update: 2023-04-03 22:30 GMT

नई दिल्ली : बॉलीवुड के भाईजान, टाईगर, दंबग के नाम से फेमस सलमान खान के चर्चें तो मीडिया में अक्सर बने ही रहते हैं। कभी उनकी आनेवाली मूवी को लेकर तो कभी अपनी शादी को लेकर। इस तरह ये भी कहा जा सकता है कि सलमान खान और इनके चर्चों का चोली दामन का साथ रहा है।

अभी हाल ही में सलमान खान के साथ एक पत्रकार से बदसलूकी के मामले में सुर्खियों में आए थे। लेकिन अब एक नया मामला सामने आया है। सलमान का ये वीडियो गणेश पूजा के अवसर का है।

यह भी देखें... गणेश पंडाल पर हड़कंप! दरोगा ने खोली लावारिस अटैची, फिर हुआ ये….

सलमान का यह वीडियो तब का है जब सलमान अपनी बहन अर्पिता के घर गणेश उत्सव पर पहुंचे थे। इस मौके पर सलमान ने जमकर डांस किया था। जिसमें सलमान के इस वीडियो को सभी ने देखा। इसके अलावा भी इस उत्सव का एक और वीडियो सामने आया है। सलमान के इस वीडियो में वे अकेले में स्मोक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान गणेश उत्सव में आए, जिसकी सबने खूब तारीफ की। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सलमान को ट्रोल करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि गणेश उत्सव में सलमान को सिगरेट नहीं पीनी चाहिए थी और उन्हें शर्म आनी चाहिए। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद सलमान की खूब किरकिरी हो रही है। लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

यह भी देखें... ट्रेन में आग का तांडव! स्टेशन पर मची भगदड़

Tags:    

Similar News