दबंग सलमान खान जल्द दिखाएंगे दरियादिली, अपनी इस फैन से खुद ही जाएंगे मिलने के लिए

Update: 2017-02-16 06:38 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की दरियादिली को कौन नहीं जानता है? भले ही उनपर केस चले, लेकिन वहीं दूसरी ओर उन्होंने ह्यूमन बीइंग जैसी फाउंडेशन के जरिए न जाने कितने ही लोगों को सहारा दिया है। अलवीरा और अर्पिता खान को गोद लेकर उनकी जिंदगी संवारी है। आए दिन चैरिटी के जरिए वह कई अनाथ बच्चों की हेल्प करते हैं। वहीं एक बार फिर उनकी दरियादिली का उदाहरण सामने आया है।

दरअसल इजिप्ट से इलाज के लिए इंडिया आई दुनिया की सबसे वजनी महिला ईमान अहमद अबदुलती दबंग सलमान खान की बड़ी फैन हैं। वह अपने वह अपने ऑपरेशन से पहले उनसे मिलना चाहती है। ईमान अहमद अबदुलती की मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में सर्जरी होनी है। बता दें कि ईमान अहमद अबदुलती पूरे 500 किलो की हैं। वहीं सलमान खान के पिता का कहना है कि जैसे ही हॉस्पिटल की तरफ से ऑफिसियल बुलावा आएगा, सलमान उस पेशेंट से जरूर मिलेंगे।

वैसे तो ईमान अहमद अबदुलती बॉलीवुड के तीनों खानों यानी की सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान की फैन हैं। पर सलमान इन तीनों में ज्यादा फेवरेट हैं। यही वजह है कि वह सलमान खान से मिलना चाहती हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए ईमान अहमद अबदुलती की तस्वीर

 

 

Tags:    

Similar News