जनता कर्फ्यू पर शिल्पा शेट्टी का ऐलान, शाम 4 बजे करेंगी ये काम

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पीएम मोदी ने देश भर में जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। जिसके बाद बॉलीवुड सितारे भी इसका समर्थन करते नजर आए। इसी कड़ी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जुड़ गयी हैं।

Update: 2020-03-22 04:06 GMT

मुंबई: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पीएम मोदी ने देश भर में जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। जिसके बाद बॉलीवुड सितारे भी इसका समर्थन करते नजर आए। इसी कड़ी में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जुड़ गयी हैं। शिल्पा शेट्टी कोराना वायरस से लड़ने के लिए योगा का सहारा लेने ले जा रही है। योगा आइकन के रूप में पहचानी जाने वाली शिल्पा ने एक पहल शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: शाहीनबाग की महिलाओं पर जनता कर्फ्यू का असर नहीं, जारी है प्रदर्शन

लाइव योगा करेंगी शिल्पा शेट्टी-

इसके जरिये 22 मार्च शाम 4:00 बजे से 4:30 बजे तक वो इंस्टाग्राम, फेसबुक, हेलो, शिल्पा शेट्टी ऐप के जरिए लाइव योगा करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि घर में रहने के दौरान कोरोना से बचने के लिए कौन-कौन से योगा करें। शिल्पा ने इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, "इस दौरान घर में रहते हुए कुछ बेहद लाभकारी योगा आसन के बारे में आपको इस लाइव में जानकारी मिल सकती है। याद रहे कि घर में रहने के दौरान आप कतई ये कहकर अपने फिटनेट को खराब नहीं कर सकते हैं कि आपको जगह नहीं मिली असल में घर में रहने के दौरान भी काफी कुछ किया जा सकता है।"

ये भी पढ़ें: बागपत: छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में संघर्ष के दौरान महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी, जिसमें शिल्‍पा शेट्टी ने कोरोना वायरस से बचने के लिए उपाय भी बताया। इस वीडियो में शिल्‍पा बाथरूम में हाथ धोती हुई नजर आ रही हैं। शिल्‍पा शेट्टी का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: यहां बंद हुआ पूरा राज्य: ओडिशा और महाराष्ट्र में भी लॉक डाउन

वर्क फ्रंट की तो शिल्पा जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आने वाली हैं। उनके इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्म में वो अभिनेता परेश रावल के अपोजिट दिखाई देंगी।

Tags:    

Similar News