सोनू निगम के वो बेबाक बयान, जिसके बाद देश में मचा बवाल

सोनू निगम बेहतरीन सिंगर कंपोजर जिन्होंने इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन गीतों को अपनी आवाज दी। सोनू न केवल एक अच्छे सिंगर है बल्कि समय समय पर बेबाकी से सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। एक बार फिर सोनू निगम इसी बेबाकीपन की वजह से चर्चा में हैं। अभी हाल में सुशांत के मैटर पर भी बोलते हुए कई और सच बेबाकी से सबके सामने रखा है।

Update: 2020-06-20 03:44 GMT

मुंबई: सोनू निगम बेहतरीन सिंगर कंपोजर जिन्होंने इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन गीतों को अपनी आवाज दी। सोनू न केवल एक अच्छे सिंगर है बल्कि समय समय पर बेबाकी से सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। एक बार फिर सोनू निगम इसी बेबाकीपन की वजह से चर्चा में हैं। अभी हाल में सुशांत के मैटर पर भी बोलते हुए कई और सच बेबाकी से सबके सामने रखा है। एक्टर सुशांत सिंह की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को हिल्ला कर रख दिया है। इस घटना के बाद कई सेलिब्रिटी फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। सिंगर सोनू निगम ने भी हाल ही में एक वीडियो शेयर कर म्यूजिक इंडस्ट्री के कई राज खोले। उन्होंने वीडियो में म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमाने वाली म्यूजिक कंपनियों के बारे में बताया है।

 

यह पढ़ेंं...आज गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत करेंगे PM मोदी, यहां जानिए सबकुछ

हर तरफ हो रही चर्चा

सोनू के इस वीडियो की हर तरफ चर्चा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उनकी कही सुर्खियों में हो। सोनू निगम अपने विवादित बयानों के लिए हमेशा से केंद्र में रहते हैं।

राधे मां पर उठाए सवाल

राधे मां के कपड़ों और लाइफस्टाइल को लेकर कुछ सालों पहले सोनू ने कई सवाल उठाए थे। सोनू ने इसके बदले समाज पर सवाल उठाते हुए मां काली का उदाहरण दे दिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ। उन्होंने कहा था कि मां काली भी छोटे कपड़े पहनती थीं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा, अब राधे मां पर सब सवाल उठा रहे हैं ये शर्मनाक बात है।

 

करण के साथ लड़ाई

एक समय करण जौहर और सोनू निगम के बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। लेकिन फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में मोहम्मद रफी का मजाक उड़ाने पर उन्होंने करण जौहर के साथ ट्विटर पर लड़ाई की जो चर्चा में था।

होना पड़ा गंजा, मांगी माफी

सुबह-सुबह अजान की आवाज सुनने से उनके सिर में दर्द हो जाता है ऐसा कहने पर सोनू निगम की बहुत आलोचना हुई थी सबसे विवादित बयानों में से ये था उनका नमाज के बारे में बोलना। सोनू ने कहा था कि लाउडस्पीकर्स को बैन कर देना चाहिए, इसके लिए सोनू की निंदा हुई, उन्हें गंजा करवाया गया, उन्होंने माफी भी मांगी।

 

यह पढ़ेंं...सुशांत की बायोपिक: प्रोड्यूस करने जा रहा ये शख्स, इन पर पहले ही बन चुकी है फिल्म

बताया रियलटी शो का सच

सोनू ने बताया था कि कैसे टीआरपी के लिए कंटेस्टेंट्स और जजों से अजब-गजब काम करवाए जाते हैं। साथ ही कैसे दर्शकों को इमोशनल करके व्यूज बढ़ाएं जाते हैं। सोनू ने ये सब एक लाइव चैट के दौरान बोला था जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इस तरह सोनू निगम के ये सारे बयान जिसकी आलोचना हुई, लेकिन तत्कालिक मुद्दों पर सोनू आज भी अपने विचार रखने से नहीं डरते हैं ना ही अंजाम की परवाह करते हैं।

Tags:    

Similar News