तो रिया होगी आजाद: सामने आई बड़ी खबर, कोर्ट में दायर हुई याचिका

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। आज रिया की हिरासत का आखिरी दिन है। रिया मुंबई की भायखला जेल में है।

Update: 2020-09-22 08:52 GMT
रिया और शोविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग एंगल में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। बता दें कि इससे पहले रिया और शोविक की जमानत के लिए याचिका दायर की गई थी। लेकिन 11 सितंबर को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने रिया और उनके भाई और चार अन्य की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें: विपक्ष का हल्लाबोल: मॉनसून सत्र का करेगा बहिष्कार, सांसदों ने धरना किया खत्म

8 सितंबर को गिरफ्तार हुई थी रिया

गौरतलब है कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को ड्रग एंगल में 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और फिर उन्हें 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आज उनकी न्यायिक हिरासत का आखिरी दिन है। ऐसे में रिया और उनके भाई शोविक ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स प्रोक्योर करने के आरोप में गिरफ्तार हुए थे।

Full View

यह भी पढ़ें: बसपा में बड़े बदलाव: शमसुद्दीन राईनी का बढ़ा कद, यूपी के 5 मंडलों की जिम्मेदारी

एक्ट्रेस ने कबूली ड्रग्स लेने की बात

रिया चक्रवर्ती से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने पहले पूछताछ की थी, उसके बाद उनकी गिरफ्तारी की थी। पहले तो रिया ने ड्रग लेने की बात से इंकार किया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने NCB के सामने ड्रग लेने की बात स्वीकारी है। वहीं रिया के भाई शोविक ने भी यह बात कबूली थी कि रिया की गौरव के साथ चैट सही है और वह खुद सुशांत के लिए ड्रग अरेंज कराते थे। जिसके लिए रिया ही पेमेंट करती थीं।

Full View

यह भी पढ़ें: चीन का तगड़ा निवेश: भारतीय कंपनियों में 7500 करोड़ रुपये, सरकार ने दी जानकारी

रिया की हिरासत का आज आखिरी दिन

फिलहाल आज रिया की हिरासत का आखिरी दिन है। रिया मुंबई की भायखला जेल में है। कोर्ट के सामने रिया ने दो बार जमानत अर्जी दी थी, जिसे उसने ठुकरा दिया था। सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स से जुड़े तारों की जांच कर रही एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उनसे कई दौर की पूछताछ हुई थी।

Full View

यह भी पढ़ें: गोरखपुर मंडल की समीक्षा बैठक आजः सीएम लेंगे जानकारी, हो सकते हैं बड़े फैसले

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News