सुशांत के पिता का फूटा गुस्सा: मुंबई पुलिस पर लगाए ये आरोप, बोले- खतरे में था बेटा

सुशांत के पिता केके सिंह ने अब बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस को सुशांत की जान का खतरा होने की सूचना दी गयी थी।

Update: 2020-08-03 14:15 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद मामले की जांच में नया मोड़ आया है। बिहार और मुंबई पुलिस इस केस में आपस में ही भिड़ गयी। वहीं मामले में हो रही देरी को लेकर सुशांत के पिता केके सिंह ने अब बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को ही मुंबई पुलिस को सुशांत की जान का खतरा होने की सूचना दी गयी थी लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गयी और उनके बेटे की जान चली गयी।

40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया

दरअसल, सुशांत के पिता ने बिहार में उनके बेटे की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को बताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। वहीं जब मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई पहुंची तो वहां उनके साथ कुछ ज्यादा अच्छा सलूक नहीं हुआ। मुंबई पुलिस न तो बिहार टीम की मदद करती नजर आयी और न हीं उन्हें बिना रुकावट काम करने दे रही है।

ये भी पढ़ेंःरिया की होगी हत्या: इस नेता ने दिया संकेत, हिल गया बॉलीवुड

मुंबई पुलिस को बिहार पुलिस की मदद करनी चाहिए

इन सब से नाराज सुशांत के पिता ने कहा कि 40 दिन बाद भी मुंबई पुलिस ने कुछ नहीं किया है। इसलिए पटना में मामला दर्ज कराया और अब बिहार पुलिस जांच कर रही है। मुंबई पुलिस को बिहार पुलिस की मदद करनी चाहिए। सुशांत के पिता ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया और उठाये गए कदमों के लिए धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ेंःराखी पर सुशांत की बहन का इमोशनल पोस्ट, पढ़कर आंखें हो जाएंगी नम

मुंबई पुलिस नहीं दे रही बिहार पुलिस का जांच में साथ

गौरतबल है कि बिहार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में मुंबई पुलिस की तरफ से सहयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं, इस बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत की।

 

बिहार पुलिस के पास जांच का अधिकार नहीं

इस पूरे विवाद को लेकर कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच करने का बिहार पुलिस के पास कोई अधिकार नहीं है, हम इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। हमने अभी तक किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास किसी को क्वारनटीन करने का अधिकार नहीं है, वो सब BMC का मामला है। एक्टर के परिवार ने 16 जून को कहा था कि उन्हें इस मामले में किसी पर शक नहीं है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News