सुशांत केस में महेश भट्ट: पुलिस ले गई थाने, 2 घंटे तक चली पूछताछ

बॉलीवुड के सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है। कंगना रनौत को समन भेजने के बाद अब महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस थाने बुलाया गया है।

Update: 2020-07-27 10:24 GMT

मुंबई। बॉलीवुड के सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की लोगों से पूछताछ अभी भी जारी है। कंगना रनौत को समन भेजने के बाद अब महेश भट्ट को बांद्रा पुलिस थाने बुलाया गया है। जिसके चलते महेश भट्ट को मुंबई पुलिस ने थाने में आज दोपहर 12 बजे में आने के लिए कहा था। सांताक्रूज के पुलिस स्टेशन में उनकी स्टेटमेंट को लगभग दो घंटों तक रिकॉर्ड किया गया। साथ ही यहां उनके साथ मामले के जांच अधिकारी और अन्य टीम मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब महेश भट्ट थाने से निकलकर घर चले गए हैं।

ये भी पढ़ें... हादसे से दहला राज्य: सड़क दुर्घटना देख कांपे लोग, मौके पर कई लोगों की मौत

महेश भट्ट को पुलिस स्टेशन बुला लिया

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को बताया था कि सुशांत सुसाइड केस में महेश भट्ट और करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी।

इसके बाद में कहा गया कि करण के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता को स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। अब जब महेश भट्ट को पुलिस स्टेशन बुला लिया गया है तो देखना होगा कि इस केस में वो क्या बड़ा खुलासा करते हैं।

आपकों बता दें कि अनिल देशमुख बताया कि सुशांत मामले में फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट से पूछताछ करने की बात कही थी। आगे उन्होंने कहा कि इस मामले में महेश भट्ट का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...खतरे में गहलौत सरकारः राज्यपाल ने मांग लिया स्पष्टीकरण, अब क्या करेंगे

करण जौहर को भी हाजिर

इसके साथ ही अनिल देशमुख ने ये भी कहा है कि इस केस में अब करण जौहर के मैनेजर से भी सवाल-जवाब किए जाएंगे। उनके अनुसार, अगर जरूरत पड़ी तो खुद करण जौहर को भी हाजिर होने को कहा जा सकता है।

लेकिन बाद में बताया गया कि करण जौहर के मैनेजर नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता का बयान दर्ज करा जाएगा। ऐसे में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान आने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई पुलिस से नाराज हो गई थीं।

ये भी पढ़ें...मौलाना आजाद पर बवाल: CBI के पूर्व चीफ नागेश्वर राव बने वजह, मचा घमासान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News