Beautiful Actress: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला जीना लोलोब्रिगिडा, इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से था खास कनेक्शन

Italian Actress Gina Lollobrigida: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और इटालियन अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगीडा (Gina Lollobrigida) का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-17 10:29 GMT

Gina Lollobrigida (Image: Social Media)

Italian Actress Gina Lollobrigida: दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का टैग पाने वाली इटालियन अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगीडा (Gina Lollobrigida) का निधन हो गया। जीना को सबसे सुंदर महिला का खिताब मिला था। साल 1950 में इंटरनेशनल लेवल पर स्टारडम हासिल करने वाली इस एक्ट्रेस का 16 जनवरी को रोम में निधन हो गया है। अभिनेत्री जीना की उम्र 95 वर्ष की थीं। दरअसल जीना को उस जमाने में उनकी एक फिल्म के टाइटल की वजह से 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' के टाइटल से भी नवाजा गया था।

सितंबर में हुई थी सर्जरी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि लोलोब्रिगिडा ने साल 2022 में सितंबर के महीने में जांघ की टूटी हुई हड्डी को ठीक करने के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी के बाद अभिनेत्री ठीक हो गई थी और चलना शुरू कर दिया था।

साल 1946 में किया था डेब्यू

अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगीडा का जन्म साल 1927 में हुआ था और उनके पिता फर्निचर बनाया करते थे। दरअसल अभिनेत्री के देहांत के बाद अब इस दुनिया में उनके बेटे और पोते रह गए हैं। बता दें सिर्फ एक मॉडल और एक्टर नहीं बल्कि एक ट्रेन्ड पेंटर और स्कल्प्टर भी थीं।


इसके अलावा जीना फोटोजर्नलिस्ट भी थीं, उन्होंने UNICEF और UN में भी काम किया और यूरोपियन सांसद में भी सीट के लिए ट्राइ किया। आपको बता दें कि जीना लोलोब्रिगीडा ने साल 1946 में 'द ब्लैक ईगल' फिल्म से डेब्यू किया था। दरअसल 1950 और 1960 के दशक में जीना लोलोब्रिगीडा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और दुनिया की सबसे खूबसूरत कलाकारों और अभिनेत्री में इनका नाम शामिल हो गया था। 

करिश्मा कपूर से खास कनेक्शन

दरअसल बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का घर का नाम 'लोलो' है। खुद करिश्मा ने ये बात एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका यह नाम एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगीडा के नाम पर रखा गया है। जीना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था। साल 1969 में जीना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 'डेविड डी डोनाटेलो अवॉर्ड' जीता था। बता दें यह इटली का सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड माना जाता है। 

Tags:    

Similar News