कल पीएम मोदी बायोपिक रिलीज पर विवेक ओबरॉय की खुशी का ठिकाना नहीं, बोले काम बोलता हैं.....

पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में चल रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल विवेक को जान से मारने की धमकी मिली है जिसकी जानकारी खूफिया एजेंसियों से मिली है। इसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

Update: 2019-05-23 09:21 GMT

मुम्बई: पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में चल रहे अभिनेता विवेक ओबरॉय को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल विवेक को जान से मारने की धमकी मिली है जिसकी जानकारी खूफिया एजेंसियों से मिली है। इसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

गौरतलब है कि विवेक ओबरॉय फिल्म पीएम मोदी बायोपिक में लीड रोल कर रहे हैं और कल यानि 24 मई को फिल्म रिलीज हो रही है। विवेक ओबरॉय अपनी फिल्म को इलेक्शन के पहले रिलीज करना चाहते थे लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर बैन लगा दिया था।

इसके अलावा विवेक ओबरॉय एक ट्वीट को लेकर भी विवादों में रहे हैं। कुछ दिनों पहले वह ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और अपना एक मीम शेयर करके विवादों में फंस गए। इसके लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के ही कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

यह भी देखें... नच बलिए 9: क्या होगा जब, छोटी बहू अपने पति के साथ डांस फ्लोर पर मचाईगीं धमाल

साथ ही महाराष्ट्र महिला आयोग द्वारा उन्हें नोटिस भी दिया गया। इसके बाद उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी थी। देखिए विवेक किन किन विवादों को लेकर चर्चा में हैं। विवादों में अभिनेता अभिनेता विवेक ओबरॉय इस समय काफी विवादों में हैं और इसी के चलते उनको लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं।

ट्वीट पर बवाल विवेक ओबरॉय ने इस फोटो को ट्वीट किया था और इसपर काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। लगी लताड़ इस पोस्ट के सामने आने के बाद कई सेलिब्रिटीज ने उनको लताड़ा था। महिला आयोग का नोटिस ट्वीट के बाद महिला आयोग ने उनको नोटिस भेजा था जिसके बाद उनको ट्वीट डिवीट करके माफी मांगनी पड़ी थी।

यह भी देखें... मर्डर 4: टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी को हॉट और इंटिमेट सीन करने से किया मना!

मोदी बायोपिक फिल्म पीएम मोदी बायोपिक को लेकर वो चर्चा में हैं और फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है। लगा था बैन फिल्म पर चुनाव को लेकर अभी तक बैन लगा था लेकिन अब फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार खड़ी है।

Tags:    

Similar News