Honey Singh Song kalaastar: आग की तरह वायरल हुआ हनी सिंह का नया गाना, क्या टूटेंगे पिछले सभी रिकॉर्ड?

Honey Singh Song kalaastar: सिंगर और रैपर हनी सिंह एकबार फिर अपने नए गाने के साथ वापसी कर चुके हैं, जिसने आते ही धमाल मचा दिया है।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-15 09:13 GMT

Honey Singh Song kalaastar (Photo- Social Media)

Honey Singh Song kalaastar: सिंगर और रैपर हनी सिंह एकबार फिर अपने नए गाने के साथ वापसी कर चुके हैं, जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। जी हां !! यो यो का नया गाना "कलास्टार" अभी कुछ घंटे पहले ही में रिलीज हुआ है और अभी से ही दर्शकों की जुबान पर रट गया है। हनी सिंह के गाने "कलास्टार" का क्रेज जिस तरह से दर्शकों में दिखाई दे रहा है, उसे देख तो यही लग रहा है कि यह गाना बहुत जल्द एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।

9 साल बाद हनी सिंह ने की धमाकेदार वापसी

हनी सिंह के साथ इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रहीं हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने एकबार फिर आग लगा दिया है। हनी सिंह ने 9 साल बाद इस गाने के साथ वापसी की है, याद दिला दें कि साल 2014 में हनी सिंह का गाना "देसी कलाकार" रिलीज हुआ था, वहीं अब 9 साल बाद उसी गाने का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है। "कलास्टार" म्यूजिक वीडियो में "देसी कलाकार" गाने के आगे की कहानी दिखाई गई है।

Full View

हनी और सोनाक्षी सिन्हा का गाना "कलास्टार" हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा है, लिरिक्स दर्शकों की जुबान पर रट चुकी है। इस गाने को सुन दर्शकों को हनी सिंह का वो ईरा याद आ गया, जब हनी सिंह का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता था।

"कलास्टार" को मिल रहा ताबड़तोड़ व्यूज

"कलास्टार" गाने को रिलीज हुए अभी महज 3 घंटे हुए हैं और अभी से ही इसने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है और जिस तरह से लगातार व्यूज तेजी से बढ़ रहें हैं, उसे देख तो यही लग रहा है कि यो यो हनी सिंह का ये गाना आने वाले समय में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। महज दो घंटे में इस गाने को 12 मिलियन व्यूज और 2.7 मिलियन लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।


गाने का अगला चैप्टर भी किया जायेगा रिलीज

"देसी कलाकार" के बाद "कलास्टार" और अब इसके बाद एक और चैप्टर रिलीज किया जाएगा, जिसकी जानकारी गाने के अंत में दी जा चुकी है। "कलास्टार" गाने के अंत में दिखाया गया है कि हनी और सोनाक्षी एरोप्लेन पर बैठकर सात समुंदर पार के लिए रवाना होते हैं, अब दर्शक इसके आगे की कहानी के लिए बेकरार दिख रहें हैं। मेकर्स ने यह जानकारी तो दे दी है कि गाना का अगला चैप्टर आएगा, लेकिन कब तक आएगा, इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Tags:    

Similar News