SBI ग्राहक अलर्ट हो जाएं! बहुत पछताओगे, अगर नहीं समझे ये जरूरी बात

बता दें कि SBI ने 1 अक्टूबर 2019 से सर्विस चार्जेस को बदल दिया है। इसकी पूरी जानकारी उन्होंने अपनी वेबसाइट पर भी दी है। SBI ने दी सेविंग बैंक खाते से जुड़ी अहम जानकारी-बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है।

Update: 2023-07-04 10:50 GMT

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में स्टेट बैंक आफ इंडिया में आपका खाता है तो हम लायें हैं आपके लिए ये जरूरी खबर...

सोशल मीडिया पर SBI के नियमों को लेकर चल रही गलत खबर

सोशल मीडिया पर SBI के सेविंग खातों को लेकर चल रही कई गलत खबरों को लेकर बैंक ने पैसा जमा करने और निकालने के नियमों की ताजा जानकारी दी है। बैंक का कहना है कि महीने में तीन बार ग्राहक अपने खाते में निशुल्क कैश जमा कर सकते है। वहीं, बैंक ब्रांच से जाकर 2 बार कैश निकाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें... खुशखबरी: SBI लाया है नई स्कीम, अगर नहीं किया ऐसा तो पड़ेगा पछताना

बता दें कि SBI ने 1 अक्टूबर 2019 से सर्विस चार्जेस को बदल दिया है। इसकी पूरी जानकारी उन्होंने अपनी वेबसाइट पर भी दी है। SBI ने दी सेविंग बैंक खाते से जुड़ी अहम जानकारी-बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है।

ये है ताजा नियम

(1.) ग्राहक महीने में 3 बार मुफ्त में नकद जमा कर सकता है।

(2.) सालभर में कुल 36 बार मुफ्त में नकद जमा कर सकता है।

(3.) डेबिट कार्ड के द्वारा CDM में नकद निकासी महीने और सलाभर बिल्कुल फ्री है।

(4.) मुफ्त में कैश निकालने की लिमिट महीने में 2 बार है।

(5.) सालभर में 24 बार मुफ्त में कैश निकाला जा सकता है।

(6.) SBI के ATM से महीने में 5 बार मुफ्त कैश निकाल सकते है। और सालभर में यह लिमिट 60 बार तय की गई है।

ये भी पढ़ें... सावधान SBI ग्राहक! आज से बदले ये नियम, जानें क्या हुए बदलाव

SBI की ओर से जारी नए चार्जेस की लिस्ट यहां चेक कर सकते हैं: https://bank.sbi/webfiles/uploads/index/30082019-UPDATED_LIST_OF_SERVICE_CHARGES.pdf

Tags:    

Similar News