Gorakhpur Viral Video: छेड़खानी के संदेह में बीटेक छात्र को सरेराह बेरहमी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो

Gorakhpur Viral Video: छेड़खानी के संदेह में पीटे गए छात्र का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की से छेड़खानी का आरोप है, उसी ने छात्र की जान बचाई।

Update: 2023-05-06 15:10 GMT

Gorakhpur Viral Video: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में बीटेक छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। गीडा पुलिस से तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छेड़खानी के संदेह में पीटे गए छात्र का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की से छेड़खानी का आरोप है, उसी ने छात्र की जान बचाई।

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने गीडा पुलिस को इस मामले को संज्ञान में लेने को निर्देशित किया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र से सम्पर्क कर आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार की रात को तहरीर दिलवाया। छात्र इतने खौफ में है कि वह आरोपियों को पहचाने से भी इंकार कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

सिद्धार्थनगर का रहने वाला है मनीष

मूलरूप से सिद्धार्थनगर जिले के बकीहीनिया गांव के रहने वाला मनीष नारायण कृष्णा पांडेय गीडा स्थित बुद्धा टेक्निकल इंस्टीच्यूट में बीटेक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट हैं। वह मेडिकल कालेज के पा नरायन नगर में रहता है। मामला 29 अप्रैल का बताया जा रहा है। छात्र ने पुलिस को बताया कि वह शाम को 4 बजे कालेज से घर लौट रहा था। इसी दौरान लिटिल फ्लावर स्कूल के पास कुछ युवकों ने घेर लिया। जान से मारने के नीयत से युवकों ने हमला कर दिया। मेरे दोस्त श्रेयांस श्रीनेतने मुझे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। डर में पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी।

जिस लड़की से छेड़खानी का है आरोप, उसी ने बचाया

मनीष को जब तीनों लड़कों ने पीटना शुरू किया तो उस वक्त कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, पर कोई उसे बचाने नहीं जा रहा था। एक युवक ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन तीनों मनबढ़ों ने उसे धमका कर भगा दिया। उन्होंने बेरहमी से पिटाई करना नहीं छोड़ा। मौके पर मौजूद लोगों में जब कोई भी मनीष को बचाने नहीं आया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे। इस बीच वहां से गुजर रही एक लड़की ने उन युवकों से मनीष को बचाया। आरोप है कि युवक इसी लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाकर पिटाई कर रहे थे।

दोस्त ने लड़की को किया था कमेंट

गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला है कि एक सप्ताह पहले मनीष अपने तीन दोस्तों के साथ यहां आया था। मनीष ने बताया कि उसके एक दोस्त ने एक लड़की पर राह चलते कमेंट कर दिया था। उसी घटना को लेकर कुछ युवकों ने उसके ऊपर हमला किया है। जिस लड़की पर उसके दोस्तों ने कमेंट किया था वही लड़की बाद में उसे बचाने भी आई थी।

Tags:    

Similar News