Hapur News: तेंदुए ने दो बछड़ों को बनाया अपना निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Hapur News: तेंदुए ने दो बछड़ों को बनाया अपना निवाला| सभी ग्रम्मीणो के बीच है पूरा दहशत का माहोल |

Update:2023-04-25 17:39 IST
तेंदुए ने दो बछड़ों को बनाया अपना निवाला

Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में तेंदुए के ख़ौफ़ से ग्रामीण दहशत में हैं। बीती रात के अंधेरे में यहां के गांव में बंधे दो गाय के बछड़ों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम तीन घंटे बाद गांव इनायतपुर पहुंची। जिससे वन विभाग को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

सुबह दिखे बछड़ों के अवशेष

जनपद के गढ़ क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर निवासी बली सिंह ने बताया कि बीती रात को वह रोजाना की तरह पशुओं को घेर में बांधकर अपने घर चले गए थे। इसी बीच जंगल के रास्ते से घेर में तेंदुए आया और गाय के बछड़ों को निवाला बना लिया। जब सुबह परिवार के लोग उठे तो घेर में खून के धब्बे समेत बछड़े के अवशेष पड़े हुए थे। जिसकी सूचना गांव में चारों तरफ फ़ैल गई। ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे वन विभाग को इस बारे में जानकारी दी। घंटों के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर से नयागांव की दूरी में सिर्फ 20 मिनट का रास्ता है। इसके बावजूद भी टीम इतनी देरी से गांव में पहुंची थी। ग्रामीणों ने पशुओं के अवशेष में मिट्टी में दफन करा दिया। लेकिन उनका कहना था कि इस तरह तेंदुआ इंसानों पर भी हमला कर सकता है। लेकिन वन विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस बारे में वनक्षेत्र अधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र होने की वजह से इस तरह के जानवर आ जाने की संभावना बनी रहती है। गांव में टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर पिंजरे के लगवाने के लिए कहा गया है। आम लोगों की सुरक्षा को वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Tags:    

Similar News