UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण का थमा चुनाव प्रचार, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

UP Nikay Chunav 2023: जिलाधिकारी ने कहा कि 4 मई को जनपद में नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन होना है। कुल 13 नगर निकाय हैं जिसमें से सात नगर पालिका व छः नगर निकाय हैं। कुल 532 पोलिंग स्टेशन है जहां करीब 4 लाख 26 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

Update: 2023-05-02 23:54 GMT
जौनपुर में प्रत्याशियों की सूची जारी न होने से प्रचार में पिछड़ रही सपा, भाजपा- Photo- Newstrack

Hardoi News: नगर निकाय के प्रथम चरण के चुनाव का प्रचार थमने के साथ ही हरदोई जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया। वहीं चुनाव में अशांति फैलाने वालों को भी कड़ी चेतावनी जारी की है। दो मई को घड़ी में ठीक शाम के 6ः00 बजते ही नगर निकाय के पहले चरण के चुनाव प्रचार पर पूर्णतया रोक लग गई।

इसके साथ ही जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र व पश्चिमी दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर विनोद द्विवेदी ने एसएसबी के जवानों व पीएसपी की बटालियन समेत उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के साथ शहर के समस्त मार्गों से होकर एक फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के हूटर व बुट्टो की गूंज से क्षेत्र में शांति का माहौल देखने को मिला। पुलिस का भारी लाव लश्कर देख लोगों में दहशत फैल गई। हालाँकि कि बाद में लोगों को समझ आया कि यह फ्लैग मार्च लोगों की सुरक्षा व नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए दिया जा रहा है।

20 जोन व 50 सेक्टर में बाटा गया जनपद-

फ्लैग मार्च का निर्देशन कर रहे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि 4 मई को जनपद में नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन होना है। जनपद में कुल 13 नगर निकाय हैं जिसमें से सात नगर पालिका व छः नगर निकाय हैं। जनपद में कुल 532 पोलिंग स्टेशन है जहां करीब 4 लाख 26 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान कुशलता पूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए एसएसबी, पीएससी, उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। जनपद में कुल 18 प्लस एचएस कैटेगरी के पोलिंग स्टेशन भी चयनित किए गए हैं।

इसके अलावा सेंसेटिव, हाइपरसेंसेटिव पोलिंग स्टेशन चयनित किए गए हैं। इन पर पर्याप्त व्यवस्था में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सेक्टर व जोन में पूरा जनपद को विभाजित किया गया है। 50 सेक्टर 20 जोन में पूरा जनपद विभाजित किया गया है जहां सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस के अधिकारियों की भी तैनाती की जा रही है।आज फ्लैग मार्च का उद्देश्य भी यही था कि जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनपद की 13 नगर निकाय में 4 मई को चुनाव होना है जिसमें कुल मिलाकर 400 सब इंस्पेक्टर, 1400 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल और 1100 होमगार्ड लगाए गए हैं।जनपद में लगभग 28 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, 60 जगह पर पिकेट लगाई गई है।20 जोन 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर रहे हैं

Tags:    

Similar News