Veg Protein Diet Chart: प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने के लिए सिर्फ 7 दिनों तक फॉलो करें ये प्रोटीन डाइट चार्ट

Veg Protein Diet Chart: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो चलना, घूमना और बैठना तक मुश्किल हो जाता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-20 14:16 GMT
High Protein Diet Chart (Image: Social Media)

Veg Protein Diet Chart: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो चलना, घूमना और बैठना तक मुश्किल हो जाता है क्योंकि प्रोटीन की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप प्रोटीन युक्त आहार की तलाश में हैं तो यहां दिए गए प्रोटीन डाइट चार्ट को फॉलो कर सकते हैं। सिर्फ 7 दिनों तक इस डाइट चार्ट को फॉलो करने से आपकी हड्डियां मजबूत होने लगेंगी और शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं रहेगी। ये रहें डाइट चार्ट: 

Sunday

नाश्ता सुबह 8 बजे : 2 बेसन का चीला और 1 टेबलस्पून पुदीने की चटनी का सेवन करें। इसके अलावा पनीर सैंडविच के साथ 1 कप मलाई निकाला हुआ दूध लें।

Mid Morning 11 बजे: 11 बजे 1 पका हुआ केला लें। 

लंच 1 बजे: 3 रोटी के साथ 1 कप मसूर दाल लें और 2 भुना हुआ पापड़, 1 / 4 ताज़ा नींबू पानी के साथ 1 कप गोभी की सब्जी लें।

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे: 1 कप पका पपीता खाएं।

डिनर 8 बजे: 2 रोटी के साथ आलू और 1/2 कप सरहजन करी लें।

Monday

नाश्ता 8 बजे: 2 रोटी के साथ 1 कप पनीर की सब्जी

मिड Morning 11 बजे: 1 कप फल का सलाद 

लंच 2 बजे: 3 रोटी के साथ 1 कप अरहर दाल और 1/4 ताज़ी नींबू पानी, 1 / 3 कप तली हुई बाडी और 1 कप कद्दू और आलू की सब्जी

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे: 1 कप सोया दूध 

डिनर 8 बजे:2 रोटी के साथ 1 / 3 कप मिक्स सब्जी। 

Tuesday

नाश्ता 8 बजे: 2 उथप्पम के साथ हरी चटनी और 1 गिलास मलाई निकाला हुआ दूध लें।

मिड Morning 11 बजे: 1 कप फल का सलाद

लंच 2 बजे: 2 रोटी के साथ 1 कप राजमा, 1 / 4 ताजा नींबू पानी और सलाद खाएं।

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे: 1/2 चम्मच शहद के साथ 1/2 कप पनीर लें।

डिनर 8 बजे: 1/2 कप मैशड चावल के साथ 1/3 कप दूध और 2 चम्मच गुड़ 

Wednesday

नाश्ता 8 बजे: 2 पनीर पराठा के साथ 1 चमच हरी चटनी

मिड Morning 11 बजे: 1 पका हुआ केला

लंच 2 बजे: 3 रोटी के साथ 1 कप मसूर दाल और 2 भुना हुआ पापड़, 1 / 4 ताज़ा नींबू पानी के साथ 1 कप गोभी की सब्जी लें।

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे: 1 कप पका पपीता खाएं।

डिनर 8 बजे: 2 रोटी के साथ पके हुए चुकंदर और 1 / 3 कप गाजर लें।

Thursday

नाश्ता 8 बजे: 2 आलू पराठा के साथ टमाटर की चटनी

मिड Morning 11 बजे: 1 कप फल का सलाद 

लंच 2 बजे: 3 रोटी के साथ 1 कप अरहर दाल और नींबू पानी और 1 कप कद्दू और आलू की सब्जी 

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे: 1/2 चम्मच शहद के साथ 1/2 कप पनीर 

डिनर 8 बजे: 1/2 कप उबले गाजर और 1 कप चुकंदर करी 

Friday

नाश्ता 8 बजे: 2 पनीर भंरवा चीला

मिड Morning 11 बजे: 1 कप फल का सलाद 

लंच 2 बजे: 2 रोटी के साथ 1 कप राजमा, नींबू पानी के साथ सलाद 

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे: 1 कप सोया दूध 

डिनर 8 बजे: 1/2 कप खिचड़ी और पकी 1 / 3 कप आलू 

Saturday

नाश्ता 8 बजे: 3 रोटी के साथ 1 कप टोफू मसाला 

मिड Morning 11 बजे: 1 कप फल का सलाद 

लंच 2 बजे: 2 रोटी और 1 कप पनीर करी, गाजर और खीरा सलाद 

इवनिंग स्नैक्स 4 बजे:1/2 चम्मच शहद के साथ 1/2 कप पनीर

डिनर 8 बजे: 1.5 रोटी के साथ 1/3 कप दूध और 2 चम्मच गुड़

Tags:    

Similar News