Ajwain Leaves Benefits: अजवाइन के पत्ते में छिपा है औषधि का खजाना, सेहत को मिलता है कमाल का फायदा

Ajwain Leaves Benefits: पेट से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है अजवाइन। अजवाइन को औषधि के तौर पर कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है।

Update: 2022-07-26 15:54 GMT

Ajwain Leaves (Image: Social Media)

Ajwain Leaves Benefits: पेट से जुड़ी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है अजवाइन। अजवाइन को औषधि के तौर पर कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ अजवाइन ही नहीं अजवाइन के पत्ते भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अजवाइन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाने में मदद करता है।

अजवाइन के पत्तें में विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। अजवाइन के पत्तों को अलग अलग नामों से भी जाना जाता है जैसे ऑरगेनो, सेलेरी और इंडियन बोरेज के नाम से जाना जाता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से कि अजवाइन के पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद कैसे हैं

पेट से जुड़ी समस्या

पेट से जुड़ी समस्या में हम सभी अक्सर अजवाइन का सेवन करते हैं। अजवाइन के सेवन से कब्ज, पेट दर्द , जलन आदि की समस्या खत्म हो जाती है। अजवाइन के अलावा अजवाइन के पत्ते भी पेट से जुड़ी समस्या को खत्म करने में मददगार है। इसके लिए आप सुबह के समय अजवाइन की पत्तियों का सेवन करें। इसकी पत्तियों को चबाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से पेट दर्द या अपच जैसी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। अजवाइन के पत्तों के सेवन से डाइजेशन सही रहता है। अजवाइन के पत्तों को भोजन के बाद भी खाया जा सकता है। यह खाने को पचाने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है तो अजवाइन के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए।

फेफड़ों के लिए लाभदायक

अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी परेशानी है तो अजवाइन के पत्तों का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद होगा। अजवाइन के पत्ते में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीकैंसर और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं, जो फेफड़ों से जुड़ी बीमारी में राहत देने का काम करते हैं। दरअसल अजवाइन के पत्तों को प्राचीन काल से एक औषधीय जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। इसलिए अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी समस्या है तो अजवाइन के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप अजवाइन के पत्तों को सुबह के समय खा सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

बॉडी करें डिटॉक्स

अजवाइन के पत्तों को उबालकर इसकी चाय बनाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। दरअसल अजवाइन के पत्तों में फाइबर, कैल्शियम, नियासिन, मैंगनीज, फोलेट आदि से भरपूर होता है। इन पत्तों की चाय पीने से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलता है। अजवाइन के पत्तों को चबाने के अलावा आप इसे सुखाकर भी रख सकते हैं। फिर इसे चाय के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

डायबिटीज में लाभकारी

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अजवाइन के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इसलिए डायबिटीज के मरीज को अजवाइन के पत्तों का सेवन करना चाहिए। अजवाइन के पत्ते का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही अजवाइन के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इससे बहुत फायदा मिलेगा। 


 


Tags:    

Similar News