Anemia Home Remedies: ज्यादातर भारतीय महिला एनीमिया का शिकार! इन घरेलू उपाय से दूर करें खून की कमी

Khoon Ki Kami Kaise Dur Kare: शरीर में आयरन की कमी होने से रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती हैं, जिसकी कमी को आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया कहा जाता है।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-08 15:49 IST

Anemia (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Anemia In Indian Women: शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया (Anemia) रोग हो जाता है। महिलाओं में मासिक धर्म या भारी मासिक धर्म के कारण खून की कमी होने का जोखिम ज्यादा होता है। भारतीय महिलाओं में तो एनीमिया की समस्या काफी आम है। एक स्टडी के मुताबिक, 6 से 59 माह के 40 फीसदी बच्चों में खून की कमी है, 37 प्रतिशत प्रेग्नेंट औरतें एनीमिया से ग्रसित हैं और 15 से 49 साल की 30 पर्सेंट महिलाएं भी इसकी चपेट में हैं। खून की कमी (Khoon Ki Kami) को कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि गंभीर एनीमिया जीवन के लिए खतरा हो सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एनीमिया के लक्षण (Anemia Ke Lakshan) और इसके बचाव के उपाय (Anemia Se Bachav Ke Upay) के बारे में।

क्या होता है एनीमिया (Anemia Kya Hai In Hindi)

आयरन रक्त उत्पादन के लिए एक आवश्यक तत्व है। शरीर का लगभग 70 प्रतिशत आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है, जिसे हीमाग्लोबिन कहा जाता है। हीमाग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन है, जो फेफड़ों से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती हैं, जिसकी कमी को आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया (Anemia) कहा जाता है।

एनीमिया की वजहें (Anemia Kyu Hota Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एनीमिया होने की कई वजहें हो सकती हैं। जिनमें से ये मुख्य हैं-

1- ज्यादा कैफीन, सिगरेट और अल्कोहल के सेवन से

2- आयरन युक्त आहार का सेवन कम करना

3- पीरियड्स में होने वाले ज्यादा ब्लीडिंग के कारण

4- प्रेग्नेंसी में आयरन सप्लीमेंट के बिना

5- अचानक से बहुत ज्यादा ब्लड लॉस होने की वजह से

6- अनुवांशिकता की वजह से

7- आयरन और विटामिन B12 की कमी

महिलाओं में एनीमिया के लक्षण (Anemia Symptoms In Women In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- चक्कर आना

2- सिरदर्द

3- त्वचा का पीला होना

4- ज्यादा थकान महसूस होना

5- कमजोरी

6- सांस लेने में तकलीफ

7- हाथ-पैर ठंडे पड़ना

8- नाखून का कमजोर होना

एनीमिया से बचने के घरेलू उपाय (Anemia Ke Gharelu Upay)

आप लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके और कुछ घरेलू उपायों के जरिए एनीमिया से बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं एनीमिया से बचने के घरेलू उपाय।

1- एनीमिया के रोगी को भरपूर मात्रा में दूध का सेवन करना चाहिए।

2- चुकंदर का जूस पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है।

3- पालक और अन्य हरी सब्जियां खाने और इनसे तैयार जूस पीने से भी खून की कमी दूर होती है।

4- एनीमिया में रोजाना ड्राईफूट्स का सेवन करना अच्छा माना जाता है।

5- विटामिन-बी, फॉलिक एसिड और आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें।

6- विटामिन A और C से भरपूर चीजें खाएं। जैसे कि आंवला, संतरा, मौसमी, नींबू, शिमला मिर्च आदि।

7- रोजाना सुबह खजूर और किशमिश खाने से एनीमिया की समस्या खत्म होती है।

8- खून बढ़ाने के लिए आप गुड़ और चना का सेवन कर सकते हैं।

9- एनीमिया की शिकायत होने पर अंजीर खाना अच्छा होता है। इसे आप दूध के साथ खा सकते हैं।

10- अनार, कीवी जैसे फल के सेवन से खून की कमी दूर होती है और एनीमिया से बचाव भी होता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों और उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News