Mustard Oil for Hair: बालों के लिए बेहद फायदेमंद सरसों तेल, बालों की समस्या से मिलेगी राहत

Mustard Oil Benefits for Hair and Scalp: सरसों का तेल बालों और स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद हैं। सरसों का तेल सेहत के साथ साथ बालों के लिए भी लाभदायक है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-10 13:08 GMT

Benefits of Mustard Oil for Hair in Hindi (Image: Social Media)

Mustard Oil Benefits for Hair and Scalp: सरसों का तेल बालों और स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद हैं। सरसों का तेल सेहत के साथ साथ बालों के लिए भी लाभदायक है। सरसों का तेल त्वचा और बालों को फायदा पहुंचाता है। सरसों के तेल में ऐसे गुण होते हैं जो क्षतिग्रस्त और बेजान बालों की स्थिति को ठीक करने ने मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बालों और स्कैल्प के लिए कैसे बेहद फायदेमंद हैं सरसों तेल : 

कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल

सरसों के तेल को कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। तेल में फैट मौजूद होता है जो बालों को कंडीशन करने में मदद करता है। अपने DIY हेयर मास्क में सरसों तेल मिलाकर और इसे बालों में कंडीशनर के तौर पर लगा सकते हैं। फैट सूखे और घुंघराले बालों को सुलझाने में काफी मदद करता है और इसे टूटने और गर्मी से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। 

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहें हैं तो अपने बालों में सरसों का तेल लगाना शुरू कर दें। इससे आपको बहुत राहत मिलेगी। दरअसल सरसों के तेल में एंटीफंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प को साफ और रूसी से मुक्त रखने में मदद कर सकते हैं। जब आप तेल से अपने स्कैल्प की मालिश करते हैं, तो यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और इससे स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।

सोरायसिस से राहत

सोरायसिस की समस्या होने पर सरसों तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल सरसों का तेल स्कैल्प की स्थिति में मदद करता है। यह सूजन को कम करने में मदद करता है और इसे नियंत्रण में भी रखता है। 

बाल झड़ना करें कम

सरसों का तेल बालों के झड़ने से रोकने में मदद करता है। अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो सरसों के तेल से सिर की मालिश करने से बालों का झड़ना कम हो सकता है। हालांकि, बालों का झड़ना अन्य कई कारणों से भी हो सकता है। 

दोमुंहे बालों से छुटकारा

सरसों का तेल रूखे और बेजान बालों में जान पैदा करने के साथ साथ दोमुंहे बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने ने मदद कर सकता है। इसके लिए आप नहाने से कुछ घंटे पहले हल्के हाथों से सरसों के तेल की मसाज कर लें। अगर आप चाहें तो नहाने के बाद भी हल्का तेल बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं । बता दें इसमें सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन, बी-3 आदि पाया जाता है, इसके साथ इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन भी होता है। 

बालों को दे पोषण

बालों को पोषण देने का काम सरसों तेल भी कर सकता है। सरसों तेल के इस्तेमाल से बालों को पोषण मिलता है। जिससे बाल टूटना कम हो जाता है। साथ ही बाल घने और मुलायम भी बनते हैं। ऐसे में अगर आपके बाल रूखे या बेजान हैं तो सरसों का तेल बालों में इस्तेमाल करें। 

Tags:    

Similar News