Ghutno Ka Dard: ये तेल छूमंतर कर देगा घुटनों का दर्द, दिलाएगा तुरंत आराम

Ghutno Ke Dard Ka Gharelu Upay: घुटनों में दर्द की समस्या कई वजहों से हो सकती हैं। इन्हें घरेलू उपायों से भी कम किया जा सकता है। आज हम आपको कुछ असरदार तेल के बारे में बता रहे हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-06-26 07:54 GMT

Knee Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Oils For Knee Pain: घुटनों में दर्द होना एक आम समस्या हो गई है। यह हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। पहले बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्ग लोगों को घुटनों या जोड़ों में दर्द की प्रॉब्लम होती थी, लेकिन अब युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिलती है। Knee Pain कई वजहों से हो सकता है। आमतौर पर यह परेशानी गठिया या आर्थराइटिस बीमारी के कारण होती है, लेकिन इसके अलावा हड्डियां कमजोर होने, पोषक तत्वों की कमी, गलत पोश्चर या चोट की वजह से भी घुटनों में दर्द (Ghutno Mein Dard) हो सकता है। कई लोगों को तो कभी-कभी ही इस दर्द का एहसास होता है, लेकिन कई लोगों के अक्सर ही घुटने में दर्द बना रहता है। अगर दर्द ज्यादा बढ़ जाए तो व्यक्ति को चलने-फिरने और उठने-बैठने तक में दिक्कत होने लगती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर पेन किलर्स (Pain Killers) खा लेते हैं, लेकिन उच्च खुराक के साथ लंबे समय तक इनका उपयोग किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। आप घरेलू नुस्खों से भी घुटनों के दर्द का इलाज (Ghutno Ke Dard Ka Ilaj) कर सकते हैं।

घुटनों में दर्द की वजहें (Knee Pain Causes)

1- गठिया

2- आर्थराइटिस

3- हड्डियां कमजोर होना

4- शरीर में पोषक तत्वों की कमी

5- उठने-बैठने का गलत तरीका

6- चोट

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घुटनों के दर्द से राहत पाने के उपाय (Home Remedies For Knee Pain)

ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जो घुटनों के दर्द को कम करने में मदद सकते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे तेल (Oil) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे मालिश करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे घुटनों के दर्द से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं वो कौन सा तेल है जो आपको Knee Pain में आराम दिलाएगा।

लहसुन, अजवाइन और सरसों का तेल (Lahsun Ajwain Aur Sarso Ka Tel)

अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो यकीन मानिए लहसुन, अजवाइन और सरसों का तेल आपकी समस्या को खत्म कर सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव आने पर आप अजवाइन लहसुन सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जोड़ों के दर्द को कम करता है, हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है और मांसपेशियों के दर्द में भी कारगर है। सरसों का तेल हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही लहसुन में भी ऐसे कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो घुटने के दर्द को छूमंतर कर सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैसे बनाएं तेल

इस तेल को बनाने के लिए आपको एक पैन में 1 कटोरी सरसों का तेल, 1 चम्मच अजवाइन और लगभग 10-12 लहसुन की कलियां डालनी हैं। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पकने दें। जब लहसुन काली हो जाए और एक तेज महक आने लगे तो गैस बंद कर दीजिए और ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक कंटेनर में स्टोर कर लीजिए। जब घुटनों में दर्द हो तो इसे हल्का गर्म करके जोड़ों की मालिश करें। इससे आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा। आप इसे रोजाना नहाने से पहले और रात में सोते समय लगा सकते हैं।

Tags:    

Similar News