White Egg vs Brown Egg: सफेद या भूरा, जानें किस रंग का अंडा सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद

White Egg vs Brown Egg: सेहत को हेल्दी बनाने में कई तरह के पोषक तत्व अपनी भूमिका निभाते हैं।कैल्शियम, प्रोटिंज, आयरन,फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स आदि,ये सभी जरूरी पोषक तत्व हैं।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2022-09-02 09:45 GMT

White Egg vs Brown Egg (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

White Egg vs Brown Egg: सेहत को हेल्दी बनाने में कई तरह के पोषक तत्व अपनी भूमिका निभाते हैं। कैल्शियम, प्रोटिंज, आयरन,फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स आदि, ये सभी जरूरी पोषक तत्व हैं। इन सभी पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए सही खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। सही खानपान में वे सारी चीज़ें शामिल करना चाहिए ,जिससे आपके सेहत को लाभ हो। इन्हीं में से एक हैं अंडा। लेकिन अंडे भी कई प्रकार के हैं। 

दरअसल ज्यादातर लोग सफेद अंडा का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सफेद अंडा के अलावा ब्राउन अंडा भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि जो लोग ब्राउन अंडा और सफेद अंडा का सेवन करते हैं, उन्हें हमेशा इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि दोनों अंडे में से कौन सा अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफेद और भूरा अंडा में से कौन सा अंडा सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। आइए जानें विस्तार से: 

दोनों अंडे में अंतर

डाइटिशियन की माने तो अंडा दो तरह का होता है, देसी और पोल्ट्री देसी। देसी अंडे ब्राउन रंग के होते हैं जबकि पोल्ट्री के अंडे सफेद रंग के होते हैं। दरअसल कई लोगों का मानना है कि ब्राउन अंडा, व्हाइट अंडे से ज्यादा हेल्दी होता है इसलिए लोग इन्हें खाना ज्यादा पसंद करते हैं। बता दे कि ब्राउन अंडे में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है। इस कारण से ही ब्राउन अंडा थोड़ा महंगा भी मिलता है। हालांकि इनके स्वाद में सामान्य सा अंतर होता है। दरअसल ब्राउन अंडे के पीले हिस्सा सफेद अंडे की तुलना में थोड़ा गहरा रंग का होता है।

एक रिसर्च के अनुसार, सभी अंडे साइज और कलर के बावजूद पौष्टिक रूप से एक जैसे ही होते हैं। सभी अंडों में लगभग एक बराबर ही विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा होती है। बता दे कि अंडे के रंग से उसके पौष्टिक तत्वों पर कोई असर नहीं पड़ता है। रोजाना 2 उबले हुए अंडे के सेवन से शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता हैं। सबसे ज्यादा फायदा सुबह के समय अंडे खाने से होता है क्योंकि सुबह के समय अंडे खाने से पूरे दिन शरीर में एनर्जी बनी हुई रहती हैं।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि दोनो अंडों से मिलने वाले पोषक तत्वों में बहुत बड़ा फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल आम तौर पर ये दोनों ही अंडे एक जैसे ही हैं, बस ब्राउन अंडों में केमिकल और कृत्रिम हार्मोन की अनुपस्थिति होती है, इसलिए उन्हें थोड़ा अधिक हेल्दी माना गया है। बता दे कि फार्म में मौजूद मुर्गियों के अंडे सफेद रंग के होते हैं, इन मुर्गियों को जरूरी पोषक तत्व खाने के लिए नहीं दिए जाते हैं। जिसके कारण इनके अंडे में भी जरूरी पोषक त्तव की कमी रहती है। इसके अलावा देसी मुर्गियां जिन्हें घरों में पाला जाता है उन्हें काफी पौष्टिक चीजें दी जाती हैं। ऐसे में इन मुर्गियों के अंडे ब्राउन होते हैं और ज्यादा पौष्टिक भी होते हैे। इसलिए ऐसे में व्यक्ति को ब्राउन अंडों का चयन करने की सलाह ज्यादा दी जाती है।

Tags:    

Similar News