Bulgur Wheat Side Effects: अगर रोज करते हैं दलिया का सेवन तो सेहत के लिए है खतरनाक

Bulgur Wheat Side Effects: अक्सर हम सभी वजन कम करने के लिए दलिया का सेवन करते हैं। दलिया का सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है।

Update: 2022-07-26 09:41 GMT
Dalia (Image: Social Media)

Bulgur Wheat Side Effects: अक्सर हम सभी वजन कम करने के लिए दलिया का सेवन करते हैं। दलिया का सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। दलिया और दलिया से बने खाद्य पदार्थ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दलिये का सेवन कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि दलिया का सेवन सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है। 

दरअसल दलिया एक पौष्टिक आहार होता है, जो टूटे हुए गेंहू से बनता है। दलिया में विटामिन, मिनरल और आयरन पाया जाता है। दलिया को ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में शामिल करते हैं क्योंकि सुबह इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और आप दिनभर तारोताजा रहते हैं। इसके सेवन से पाचन, कब्ज और दिल की बीमारी जैसी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो दलिया का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप दलिया का सेवन डायबिटीज कंट्रोल करने में भी कर सकते हैं। अधिकतर लोग सुबह के समय दलिया खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह पूरे दिन शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है। दलिया का सेवन करने से शरीर में आयरन की भी कमी नहीं रहती। साथ ही यह हार्ट के लिए भी अच्छा रहता है। लेकिन दलिया फायदा के साथ साथ नुकसान भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं दलिया खाने से होने वाले नुकसान के बारे में

पेट दर्द

अधिक मात्रा में दलिया का सेवन करने से पेट दर्द, पेट में गैस, पेट का फूलना, पेट में ऐंठन, दस्त आदि जैसी समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें कुछ मात्रा फाइबर होता है। अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से कब्ज की समस्या होती है। इसके अलावा अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करने से पेट दर्द, पेट का फूलना या दस्त जैसी समस्या भी होने लगती है। इसलिए अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो दलिया का सेवन उचित मात्रा में करें या डॉक्टर से सलाह लेने के बाद करें। 

उल्टी 

दलिया का अधिक सेवन करने से उल्टी की समस्या हो जाती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा दलिया का सेवन करते हैं तो आपको उल्टी हो सकता है। इसलिए दलिया का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगा। उचित मात्रा में दलिया का सेवन करने से शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है। दरअसल दलिया में ग्लूटेन नामक प्रोटीन पाया जाता है, जिसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। 

सूजन

यूं तो दलिया का सेवन बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन सेहत के लिए घातक हो जाता है। दरअसल अधिक मात्रा में दलिया का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। फाइबर का अधिक सेवन करने से शरीर को कई तरह से नुकसान होता है। इसलिए कभी भी दलिया का सेवन एक उचित मात्रा में करना चाहिए। तभी यह शरीर के लिए लाभदायक होता है। दलिया का सेवन सीमित मात्रा में करें। 

 


Tags:    

Similar News