Machar Ko Bhagan Ke Upay: डेंगू से रहना है सुरक्षित, तो मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Machar Ko Bhagan Ke Tarike: मच्छरों के काटने से ना केवल डेंगू बल्कि मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखा जाए।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-28 10:27 IST

Machar Ko Bhagan Ke Upay (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

How To Get Rid Of Mosquitoes Home Remedies In Hindi: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के तमाम हिस्सों में डेंगू के मामलों (Dengue Cases) में वृद्धि देखी जा रही है। यह बीमारी डेंगू वायरस (Dengue Virus) से संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। इसका खतरा सबसे अधिक मानसून सीजन में रहता है। इस दौरान मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है और इसके चलते ना केवल डेंगू बल्कि मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन मच्छरों से खुद को सुरक्षित रखा जाए। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मच्छरों से छुटकारा (Machar Se Chutkara Pane Ke Tarike) पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन होम रेमिडीज (Home Remedies) के बारे में।

मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे (Machar Ko Bhagan Ke Gharelu Upay In Hindi)

डेंगू के मच्छर घर के बाहर और भीतर हर जगह पनप सकते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स अवेलेबल हैं, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाले हार्ड केमिकल से कई लोगों को सांस की दिक्कत भी होने लगती है। ऐसे में आप मच्छरों को भगाने के देसी उपाय आजमा सकते हैं।

1- कपूर (Camphor)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप आरती के समय कपूर का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर मच्छरों को भगाने में भी मददगार होता है। इसके लिए सबसे पहले अपने घर के सभी खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। इसके बाद कुछ कपूर को लौंग के साथ जला दें। कपूर जलाने के करीब आधे घंटे तक खिड़की और दरवाजे को बंद ही रहने दें। इसकी स्मेल से मच्छर मरने लगते हैं। आप रोजाना इस उपाय को कर सकते हैं।

2- लहसुन (Garlic)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लहसुन का इस्तेमाल ना केवल खाना बनाने के लिए बल्कि कई तरह के घरेलू उपायों में भी किया जाता है। इसे आप मच्छर से निजात पाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को कूचकर पानी में उबाल लें। इसके बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में डालकर घर में इसका छिड़काव करें। कहते हैं कि लहसुन की दुर्गंध मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इसे छिड़कने के बाद मच्छर भागने लगेंगे।

3- नींबू और लौंग (Lemon and Clove)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मच्छरों का भगाने के लिए नींबू और लौंग के नुस्खे को भी आजमाया जा सकता है। इसकी भी स्मेल मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इससे वो दूर भागने लगते हैं या मर जाते हैं। इसके लिए नींबू को स्लाइस में काटें और उसमें कुछ लौंग लेकर धंसा दें। इसे घर के कोनों और खिड़की के पास रख दें। ऐसा करने से मच्छर आपको परेशान नहीं करेंगे।

4- नीम का तेल (Neem Oil)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घर से मच्छरों को दूर भगाने के लिए नीम के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। नीम के तेल से कम से कम 3 घंटों तक मच्छर दूर रह सकते हैं। इसे आप अपनी बॉडी पर लगा सकते हैं। लेकिन इसे सीधा अपनी स्किन पर ना लगाएं। बल्कि पानी में मिलाकर इससे हाथ पैर धो लें या फिर नीम के तेल की कुछ बूंदे नारियल के तेल में या फिर बादाम के तेल में मिलाकर स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं।

5- कॉफी (Coffee)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसे पढ़ते ही आप शॉक्ड जरूर हुए होंगे, लेकिन ये सच है कॉफी केवल नींद ही नहीं बल्कि मच्छरों को भगाने का काम भी करता है। इसे बस जमे हुए पानी में डाल दें। इससे उसमें मच्छर के लार्वे नहीं पनपते हैं। इसके अलावा आप अंडे के कैरेट में 1-2 चम्मच कॉफी पाउडर को डालकर जला भी सकते हैं। इससे मच्छर मिनटों में मर जाते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों व सुझावों की न्यूजट्रैक पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News