Dengue Diet: डेंगू से जल्द रिकवरी कराते हैं ये ड्रिंक्स, इम्यूनिटी भी होगी स्ट्रॉन्ग

Dengue Ke Liye Best Drink In Hindi: अगर आप डेंगू से रिकवर हो रहे हैं तो खानपान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। अपनी डाइट में इन ड्रिंक्स को जरूर शामिल करें, जो आपको दुरुस्त करेंगे।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-12 13:16 GMT

Dengue Diet (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Dengue Recovery Tips: मानसून के मौसम में डेंगू (Dengue fever) का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्‍छर के काटने से फैलता है। ज्यादा गंभीर लक्षण (Dengue symptoms) होने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। ऐसे में बरसात के मौसम (Rainy Season) में मच्छरों से बचकर रहना चाहिए। लेकिन अगर आप डेंगू से संक्रमित हो गए हैं और रिकवरी कर रहे हैं तो अपने खानपान (Dengue Diet) का अत्यधिक ख्याल रखने की जरुरत है। क्योंकि इससे कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में डेंगू से उबरने के लिए हेल्दी और पौष्टिक फूड व ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिससे डेंगू के मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी।

डेंगू से उबरने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स (Best Drinks To Recover From Dengue Fever)

1- गिलोय का जूस (Giloy Juice)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह डेंगू में एक बेहद असरदार जूस है। आयुर्वेद में भी गिलोय (Giloy) को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। यह पीने में थोड़ा खराब जरूर लगेगा, क्योंकि गिलोय के पत्ते स्वाद में कसैले, कड़वे और तीखे होते हैं। लेकिन इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी। डेंगू के मरीज को रोजाना कम मात्रा में गिलोय का जूस पिलाएं। इससे जल्द ही रिकवरी होने में मदद मिलेगी। इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में गिलोय के दो तनों को डालकर उबाल लें। फिर इसका छानकर सेवन करें। 

2- पपीते के पत्ते का जूस (Papaya Leaves Juice)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

डेंगू बुखार (Dengue fever) के कारण प्लेटलेट काउंट में कमी हो जाती है। ऐसे में पपीते के पत्तों से बना जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। यह प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। डेंगू से उबरने के लिए रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इससे प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) भी मजबूत होगी। इसका जूस बनाना भी बेहद सिंपल है। पपीते के पत्तों को मिक्सी में डालकर पीस लें। फिर इसके जूस को बेहद कम मात्रा में मरीज को दें। इसका दिन में दो बार सेवन कर सकते हैं।

3- हर्बल चाय (Herbal Tea)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा डेंगू के बुखार से उबरने के लिए आप तुलसी वाली चाय (Tulsi Tea) पी सकते हैं। तुलसी में मौजूद गुण इंफेक्शन को कम करते हैं और इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। रोजाना सुबह तुलसी की चाय (Tulsi Ki Chai) पीने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी। 

4- नारियल पानी (Coconut Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा डेंगू में नारियल पानी (Nariyal Pani) भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। डेंगू से रिकवरी के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से आप हाइड्रेटेड रहेंगे और इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होगी। डॉक्टर की सलाह के बाद आप रोजाना दो गिलास नारियल पानी पी सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Tags:    

Similar News