Diabetes: डायबिटीज के मरीज गुड़ की चाय पी सकते हैं, लेकिन ये सावधानी जरूर बरतें

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को क्या चीज खानी चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए। इन सबका बहुत ख्याल रखना चाहिए।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-20 08:53 GMT

गुड़ की चाय (फोटो-सोशल मीडिया)

Diabetes: आज-कल की दौड़-भागभरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। रोज का रोज खाने-पीने में लापरवाही करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। खराब खान-पान से अधिकतर लोग डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। ऐसी लापरवाही की वजह से उनका ब्लड शुगर लगातार बिगड़ता जाता है। तो ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के लिए डायबिटीज से ग्रस्त मरीजों को अपना बहुत ही ध्यान रखना चाहिए। 

डायबिटीज के मरीजों को क्या चीज खानी चाहिए, क्या नहीं खाना चाहिए। इन सबका बहुत ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में कई लोग ये भी सोचते हैं कि डायबिटीज में गुड़ वाली चाय पीनी चाहिए या नहीं। ये नुकसान करती है या फायदा। आइए जानते इसके बारे में सबकुछ।

सबसे पहली बात तो ये कि गुड़ वाली चाय डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इस चाय को लेने से पहले आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

गौरतलब है कि चीनी से ज्यादा गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ में फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम के साथ कई विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं। सबसे ज्यादा गुड़ का सेवन सर्दियों में किया जाता है। इस दौरान गुड़ का सेवन करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। ज्यादा मसालेदार खाना खाने के बाद भी आप गुड़ का सेवन करेंगे, तो आपको फायदा मिलेगा।

अब डायबिटीज मरीजों की बात करें तो इससे ग्रसित मरीज गुड़ की चाय पी सकते हैं। क्योकिं इससे बहुत ज्यादा नुकसान नहीं होता है। लेकिन आपको इसका ध्यान जरूर रखना होगा कि आप इसका सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।

दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती है। तो गुड़ के ज्यादा सेवन से शरीर को गर्माहट तो मिलती है। और ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही गुड़ का इस्तेमाल करते हुए चाय पिएं।

ध्यान दें-

सबसे पहले डायबिटीज मरीजों को अपनी डाइट का बहुत ही ध्यान देना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां खानी चाहिए। और फलों को भी शामिल करें। एक साथ खूब सारा खाने से बचे, बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके खाने का आदत डालें।


Tags:    

Similar News