Stress Food: इन 4 खाद्य पदार्थ का सेवन बढ़ाता है तनाव

Stress Related Food: तनाव बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। तनाव बढ़ने के पीछे घरेलू कलह, अकेलापन, शारीरिक बीमारियां आदि हो सकती हैं। तनाव बढ़ने का एक कारण खानपान भी होता है।

Update: 2022-07-30 06:50 GMT
Food Increase Stress (Image: Social Media)

Food Increase Stress: तनाव बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। तनाव बढ़ने के पीछे घरेलू कलह, अकेलापन, शारीरिक बीमारियां आदि हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव बढ़ने का एक कारण खानपान भी होता है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं जिनके सेवन से तनाव बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वे 4 खाद्य पदार्थ जिनके सेवन से तनाव बढ़ जाता है

चीनी

चीनी का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। दरअसल ज्यादा चीनी का सेवन कई बीमारियों को न्योता देता है। जिनमें से एक है तनाव। तनाव होने के पीछे चीनी भी कारण बन जाता है। दरअसल जिन खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, वे आपके शरीर के लिए सबसे खराब होते हैं। चीनी में कैलोरी ज्यादा, पोषण कम और यह सूजन का कारण है। ज्यादा चीनी के कारण इंसुलिन बढ़ता है। जिसके कारण जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। साथ ही आंत पर इसके बुरे प्रभाव के कारण, यह चिंता और तनाव को बढ़ा सकता है। पुराने तनाव से शुगर की क्रेविंग होती है, जिससे डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

तला हुआ खाना

तला हुआ भोजन भी तनाव बढ़ाने का कारण होता है। तला हुआ भोजन एक ऐसा स्रोत है जो आपके तनाव के स्तर को बढ़ाता है। फ्राई, चिप्स, चिकन नगेट्स और बर्गर तले हुए भोजन के सेवन से फैट की मात्रा अधिक होती है। फैट आपके शरीर में सूजन का एक प्रमुख कारण है। जब आपका शरीर सूजन की स्थिति से गुजरता है, तो आपके तनाव का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए तला हुआ भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए।

रिफाइंड कार्ब्स

रिफाइंड कार्ब्स का सेवन भी तनाव बढ़ा देता है। दरअसल जब आप रिफाइंड कार्ब्स खाते हैं, तो आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ता है। ब्लड शुगर का बढ़ना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता और यह शरीर के लिए भी तनावपूर्ण है। फास्ट फूड, जंक फूड का सेवन हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए तनाव से दूर रहने के लिए सफेद चावल, चीनी, सिरप, सफेद ब्रेड और पास्ता आदि का सेवन करना बंद कर दें। रिफाइं से अनिद्रा की समस्या पैदा होती है, जिससे तनाव बढ़ता है और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

एल्कोहल

अल्कोहल को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यह शरीर के अंगों को खराब करने के साथ ही स्ट्रेस लेवल को भी बढ़ाता है। शराब पीने से लीवर और किडनी दोनों पर सबसे ज्यादा असर तो होता ही है, इसके साथ साथ दिमाग पर भी बुरा प्रभाव डालता है। जिससे तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है। इसलिए अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं, तो अल्कोहल का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। अल्कोहल दिमाग में सेरोटेनिन और न्यूरो ट्रांसमीटर (Serotonin and Neurotransmitters) की सक्रियता को बदलता है, जिससे चिंता और तनाव बढ़ता है। शराब के अलावा दूसरे नशीले पदार्थों के सेवन से भी बचना चाहिए। ये सारी चीज़ें तनाव बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए इन सारी चीजों से जितना हो सकें दूरी बनानी चाहिए।    


 


Tags:    

Similar News