Benefits of Sattu: सत्तू का सेवन शरीर के लिए है बहुत लाभकारी, जान हैरान रह जाएंगे आप

Benefits of Sattu: आइए आपको बताते हैं कि सत्तू का सेवन किस प्रकार से हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-02-26 05:26 GMT

Benefits of Sattu (Photo- Social Media)

Benefits of Sattu: ठंड लगभग लगभग जा चुकी है, जिसके बाद गर्मी अपना असर दिखाएगी। ठंड तो लोग एक बार फिर भी बर्दाश्त कर लेते हैं, लेकिन गर्मी का मौसम तो लोगों को नाकों तले चना चबवा देती है। तेज धूंप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए एक चीज बेहद ही फायदेमंद होती है, जिसका सेवन करने से आपके शरीर को चिलचिलाती गर्मी से लड़ने की ताकत मिलती है। जी हां! हम जिस चीज की बात कर रहें हैं उसका नाम सत्तू है। आइए आपको बताते हैं कि सत्तू का सेवन किस प्रकार से हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है सत्तू

आज हम इस आर्टिकल में अपने रीडर्स को सत्तू के फायदे के बारे में बताने जा रहें हैं। सत्तू के फायदे जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिरकार सत्तू होता क्या है। तो हम बता दें कि चने को भून लें, फिर उसे पीस लें, भून कर पिसे हुए चने को ही सत्तू के नाम से जाना जाता है। कई रिसर्च में पाया गया है कि सत्तू में भर-भर कर आयरन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होंते हैं। गर्मियों में सत्तू का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सत्तू का सेवन कई प्रकार से किया जाता है, कुछ लोग इसका शरबत बनाकर पीते हैं तो कुछ लोग इसकी रोटी या लड्डू बनाकर खाते हैं, वहीं कुछ इसे ऐसे ही खाना पसंद करते हैं। आइए बताते हैं कि सत्तू का सेवन करने से हमें क्या लाभ मिलता है।


शरीर को ठंडा रखता है सत्तू

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि सत्तू में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यदि आप सत्तू का शरबत पीते हैं तो यह गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रखेगा। ठंडा रखने के साथ ही यह अपच की समस्या भी दूर कर देगा। साथ ही आपको पूरा दिन एनर्जेटिक भी रखता है।

कोलेस्ट्रॉल करता है कम

सत्तू कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक होता है। आज के समय में कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी समस्या बन गई है, जिस तरह से लोगों का रहन सहन चल रहा है, उसके चलते कई लोगी का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज को भी दावत दे सकता है, ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको सत्तू का सेवन करना चाहिए।


कम करता है वजन

अधिकतर लोग वजन कम करने का उपाय पूछते रहते हैं, यदि आप भी अपना बढ़ा हुआ वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आप रोजाना सत्तू का सेवन शुरू कर देंगे, यह तेजी से आपका वजन कम कर देगा।

एसिडिटी की समस्या होती है दूर

यदि आप एसिडिटी से परेशान हैं, पेट साफ नहीं हो रहा है, कुछ खाने से पेट में अपच सी हो जा रही है, तो इस समस्या से भी निजात पाने के लिए आप रोज सुबह एक गिलास सत्तू के शरबत का सेवन कर सकते हैं।

कंट्रोल करता है शुगर लेवल

सत्तू का सेवन शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में भी सहायक होता है, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है।

Tags:    

Similar News