Ghamoriya Ke Gharelu Upay: घमौरियों ने कर दिया बुरा बेहाल, ये घरेलू उपाय तुरंत दिलाएंगे राहत

Ghamoriya Ke Gharelu Upay: भीषण गर्मी के चलते घमौरियों की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू उपायों को ट्राई कर सकते हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-06-28 06:37 GMT

Prickly Heat (फोटो साभार- सोशल मीडिया)


Prickly Heat Home Remedies: तेज धूप, तपती गर्मी ने हर किसी का जीना बेहाल कर दिया है। इतनी भीषण गर्मी के कारण घमौरियों (Ghamoriya) की समस्या भी बढ़ जाती है। इसे प्रिकली हीट (Prickly Heat) या हीट रैश (Heat Rash) भी कहा जाता है। ये छोटे-छोटे लाल और सफेद दाने होते हैं, जो पसीने की ग्रन्थियों के पोर्स बंद होने के कारण हो जाते हैं। घमौरियां हो जाने पर प्रभावित जगह पर लगातार खुजली और जलन होने लगती है। ये शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को कमर, पीठ, गर्दन, सीने, चेहरे और हाथ-पैरों पर निकल आती हैं। आप इस परेशानी से घरेलू उपायों (Home Remedies For Ghamoriya) द्वारा भी छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे (Ghamoriya Ke Gharelu Upay) लेकर आए हैं, जो घमौरियों से आराम दिलाएंगे।

क्या होती है घमौरियां (Prickly Heat In Hindi)

सबसे पहले समझ लीजिए कि घमौरियां (Prickly Heat) होती कब हैं। दरअसल, जब पसीने को त्वचा की सतह तक लाने वाली संकरी वाहिनियां जाम हो जाती हैं और पसीना त्वचा की सतह तक नहीं पहुंच पाता है और त्वचा की सतह के नीचे फंस जाता है, तब इससे घमौरियां (Ghamoriya) हो जाती हैं। घमौरियों में हल्की सूजन के साथ दाने हो जाते हैं। इन दानों की वजह से लगातार खुजली और जलन का एहसास होता है।

घमौरियों के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Prickly Heat)

1- कच्चा आम (Raw Mango)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घमौरियां होने पर कच्चा आम एक कारगर उपाय माना जाता है। यह स्किन को गर्मी से बचाकर घमौरियों को शांत कर सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप कच्चे आम को गैस पर भून लें। फिर जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसका पल्प निकालकर फ्रिज में रख दें। कच्चे आम के इस ठंडे पल्प को प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे राहत मिलती है।

2- एलोवेरा (Aloe Vera)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। इसमें जीवाणुरोधी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घमौरियों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इससे खुजली और इरिटेशन में भी आराम मिलेगा। बस आपको फ्रेश एलोवेरा जेल को घमौरियों वाली जगह पर लगाना है। इसे 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें।

3- चंदन का लेप (Sandalwood Paste)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घमौरियों से राहत पाने के लिए चंदन का पेस्ट भी एक फायदेमंद घरेलू उपाय है। इससे जलन और खुजली में भी आराम मिल सकता है। इसके लिए चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को घमौरियों पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।

4- नीम (Neem Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नीम के पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिसके चलते यह घमौरियों में जल्द राहत दिला सकता है। नीम की पत्तियों को एक लीटर पानी में उबाल लें। फिर इस पानी से रोजाना नहाएं, इससे घमौरियां दूर हो सकती हैं।

5- दही (Curd)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

घमौरियों वाली जगह पर आप दही का लेप भी लगा सकते हैं। दही को बस अच्छी तरह से मिक्स करके प्रभावित त्वचा पर अप्लाई करें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धोकर इसे साफ कर लें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News