Glucose Water Disadvantages: जानें सेहत के लिए कैसे खतरनाक हो सकता है ग्लूकोज का सेवन

Glucose Water Disadvantages: ग्लूकोज का सेवन हम सभी एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए करते हैं। जब हमारे शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाती है तो ग्लूकोज का सेवन करते हैं। ।

Update: 2022-07-25 05:09 GMT

Glucose ( Image: Social Media)

Glucose Water Disadvantages: ग्लूकोज का सेवन हम सभी एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए करते हैं। जब हमारे शरीर में एनर्जी लेवल कम हो जाती है तो ग्लूकोज का सेवन करते हैं। मुख्य रूप से ग्लूकोज का सेवन गर्मी के दिनों में ज्यादा किया जाता है, ऐसे में डॉक्टर भी ग्लूकोज का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ग्लूकोज का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

दरअसल रोज ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप गर्मी के दिनों में ग्लूकोज का सेवन कर रहे हैं तो दिन में 2 चम्मच से ज्यादा नहीं करना चाहिए। ग्लूकोज का सेवन आप एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच ग्लूकोज पाउडर डालकर कर सकते हैं। ग्लूकोज का सेवन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी ग्लूकोज का सेवन सुबह के समय खाली पेट ना करें। साथ ही धूप से आने के तुरंत बाद भी ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्लूकोज के सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें क्योंकि कुछ दवाइयों के साथ ग्लूकोज का सेवन नहीं किया जाता है क्योंकि यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्लूकोज के सेवन होने वाले नुकसान के बारे में

डायबिटीज में खतरनाक

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका असर सेहत पर खतरनाक पड़ता है। ग्लूकोज के अधिक सेवन से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ग्लूकोज के अधिक सेवन से ब्लड शुगर बढ़ जाता है, जिससे बार बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है और खाने की क्रेविंग भी बढ़ जाती है। इसलिए ग्लूकोज का सेवन दिन में 2 चम्मच से अधिक नहीं करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ग्लूकोज के सेवन से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। 

मोटापा

ग्लूकोज के सेवन से मोटापा बढ़ता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ग्लूकोज के सेवन से बचें। दरअसल ग्लूकोज के सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है। साथ ये क्रेविंग को भी बढ़ाता है जिससे हम ज्यादा खाने-पीने लगते हैं। जिसका असर वजन वजन पर पड़ता है। इसके अलावा ये शरीर में वॉटर रिटेंशन को बढ़ा कर सूजन का कारण भी बन सकता है। ग्लूकोज के ज्यादा सेवन से सूजन की समस्या होने लगती है। इसलिए ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्लूकोज का सेवन हमेशा उचित मात्रा में करें।

सर्द गर्म की समस्या

गर्मी के दिनों में धूप से आने के तुरंत बाद अगर आप ग्लूकोज का सेवन करते हैं तो आपको सर्द गर्म की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसलिए धूप से आने के तुरंत बाद ग्लूकोज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भले ही आपको एनर्जी मिल जाए लेकिन यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यही कारण है कि कई लोगों को गर्मियों में सर्दियों की तुलना ज्यादा सर्दी-जुकाम की समस्या रहती है। इसलिए धूप से आने के कुछ देर बाद ग्लूकोज का सेवन करना चाहिए। 

 


Tags:    

Similar News