Health Benefits of Ash Gourd: सफेद पेठा सेहत के लिए कितना है फायदेमंद, जानकर आप भी हो जाएगे हैरान!

Health Benefits of Ash Gourd: हर कोई मिठाई के शौकीन होता है। सभी को मिठाई खाना पंसद होता है। लेकिन क्या आपने कभी सफेद पेठा (Ash Gourd) की मिठाई खाई है?

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-08-12 11:30 GMT

सफेद पेठा (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Health Benefits of Ash Gourd: हर कोई मिठाई के शौकीन होता है। सभी को मिठाई खाना पंसद होता है। लेकिन क्या आपने कभी सफेद पेठा (Ash Gourd)  की मिठाई खाई है। अगर हां तो क्या आप जानते हैं यह हमारे सेहत के लिए कितना लाभकारी है। यह कद्दू की प्रजाति का होता है। लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हेस्थशॉट्स की माने तो यह आसानी से पचाने वाला खाद्य पदार्थ है। अगर आप इसका रोजाना नियमित सेवन करते हैं तो आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

बता दें कि शोध में पाया गया है कि सफेद पेठा (white petha)  का रोजाना सेवन करने से मधुमेह और आयरन की कमी दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करने का काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-ओबेसिटी के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में होने वाले कई समस्‍याओं से दूर रखने में काफी मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके सेवन करने से आपको क्या फायदा (safed petha ke fayde) मिलेगा।

पीलिया में लाभकारी

अगर आप या आपके घर में कई पीलिया से ग्रस्त है तो उसे रोज पेठे का सेवन कराएं। इसके सेवन से पीलिया में काफी लाभकारी होता है।

कब्‍ज से मिलेगा राहत

आप अगर कब्ज(Constipation) से परेशान है तो सफेद पेठे का जरूर सेवन करें। इसके सेवन से कब्ज की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। क्योंकि सफेद पेठे में एंटी-ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रों प्रोटेक्टिव के गुण पाए जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में

सफेद पेठा (Safed Petha) का हमारे लाइफ में बहुत ज्यादा फायदा है। इसके रोजाना सेवन से मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बहुत अच्छा रहता है। इससे खाद्य पदार्थ को आसानी से पचाने में काफी मदद मिलता है।

तनाव को कम करने में

सफेद पेठा कई विटामिन और खनिज से भार रहता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में होने वाले तनाव (Stress) को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से आपका सेंट्रल नर्वस सिस्टम भी अच्छा रहेगा और याददाश्त भी अच्‍छी रहेगी।

पथरी से मिले राहत

अगर आप पथरी से परेशान है और राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सफेद पेठे के रस में हींग मिलाकर सेवन करना होगा। इसके सेवन से पथरी की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी। सफेद पेठा विटामिन सी और विटामिन बी से भरपूर रहता है। यही कारण है कि यह पथरी के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Tags:    

Similar News