Makhana Benefits Hindi: मखाने खाने के हैं जबरदस्त लाभ, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

Makhana Ke Fayde in Hindi: मखाने का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

Written By :  Shreya
Update: 2024-04-02 05:19 GMT

Makhana (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Benefits Of Eating Makhana: ज्यादातर लोगों को मखाना खाना बेहद पसंद होता है। यह एक बहुत अच्छा स्नैक फूड (Snack Food) है, जिसके अनगिनत फायदे (Makhana Khane Ke Fayde) होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। साथ ही मखाना को डाइट में शामिल करके आप अपना वजन भी घटा (Weight Loss) सकते हैं, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मखाने (Makhana) का नियमित सेवन आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा। आइए जानें मखाने से होने वाले फायदे (Makhana Health Benefits In Hindi) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मखाना खाने के फायदे (Makhana Khane Ke Fayde)

1- पाचन तंत्र बनाए मजबूत

मखाना को नियमित खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और शरीर हेल्दी रहता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी ट्यूमर गुण होता है। इसे सुबह खाली पेट खाने से पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही मखाने का सेवन आपको कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से दूर रखने का काम करेगा।

2- वजन घटाने में सहायक

अगर आपको वेट लॉस या वजन को कंट्रोल करना है तो मखाने का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही इसमें फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, जो वजन घटाने में सहायक है। सुबह खाली पेट मखाना खाने से पेट काफी समय तक भरा हुआ फील करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है और और वजन तेजी से कम होता है।

3- ब्लड शुगर करता है कंट्रोल

अगर ब्लड शुगर के मरीज हैं तो आपके लिए मखाना खाना बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। सुबह-सुबह खाली पेट मखाना खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना बेहद अच्छा फूड माना जाता है। हालांकि डॉक्टर की सलाह पर ही डायबिटिक पेशेंट इसका सेवन करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- इम्यूनिटी बनाए मजबूत

शरीर को किसी बीमारी या संक्रमण से लड़ने के लिए स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी का होना बेहद जरूरी है। मखाना में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे सुबह खाली पेट खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है। मखाना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, ऐसे में यह इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही मखाना कई तरह की बीमारियों के खतरे से शरीर को बचाने का काम कर सकता है। ये हड्डियों को हेल्दी रखने और कोलस्ट्रॉल लेवल को ठीक रखने में भी मदद करता है।

5- हार्ट को रखे सेहतमंद

मखाने में फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दिल को हेल्दी रखने का काम करते हैं। अगर आप मखाने को अपने नाश्ते में शामिल करेंगे तो यह हार्ट के लिए फायदेमंद साबित होगा। इसके नियमित सेवन से बीपी भी कंट्रोल में रहती है।

6- हड्डियां बनाए मजबूत

मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में सुबह खाली पेट मखाना खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही यह गठिया रोग में भी फायदेमंद होता है।

मखाना खाने के नुकसान (Makhana Side Effects)

किसी भी चीज का संतुलित मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी होता है। अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसी तरह मखाने का भी आवश्यकता से अधिक मात्रा में सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे पेट में दर्द, पेट फूलना, दस्त या कब्ज, बार-बार डकार आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मखाना खाने का सही तरीका (Right Way To Eat Makhana)

ज्यादातर लोग मखाने को घी या तेल में तलकर खाना पसंद करते हैं। हालांकि इससे फायदे की जगह ज्यादा नुकसान ही होता है। क्योंकि ऐसा करना वजन भी बढ़ा सकता है और तला होने की वजह से पाचन संबंधी परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए मखाने को दूध के साथ या फिर भूनकर खाना सबसे अच्छा रहता है। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News