Health Tips in Hindi: Health Tips: जानिए भोजन करने का क्या है सही समय, रखता है दिमाग को हेल्दी

Health Tips: दरअसल कई बार हम सभी अपनी लाइफ में इतने बिजी हो जाते है कि भोजन करने तक का समय नहीं होता। जिसके कारण बाद में कई बिनारियां शरीर में डेरा डाल देती हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-18 03:04 GMT

Best time to eat your meals (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Health Tips: दरअसल कई बार हम सभी अपनी लाइफ में इतने बिजी हो जाते है कि भोजन करने तक का समय नहीं होता। जिसके कारण बाद में कई बिनारियां शरीर में डेरा डाल देती हैं। समय पर भोजन नहीं करने से दिमाग को हेल्दी बनाए रखने में परेशानी उठानी पड़ती है। हेल्दी माइंड के लिए हेल्दी खाना भी उतना ही जरूरी है। ।

दरअसल हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार समय पर भोजन करना मस्तिष्क के स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है। बता दे दुनिया भर में लगभग 55 मिलियन लोगों को यह प्रभावित करता है, और दिमाग से जुडी बीमारी का प्रसार लगातार बढ़ाता है। दरअसल शरीर को किसी भी भोजन को पूरी तरह से पचाने में कम से कम 3 से 4 घंटे लगते हैं। किसी भी दो भोजन के बीच 4 घंटे से अधिक का अंतर होना बेहद जरूरी है। अगर आप समय पर भोजन नहीं करते हैं तो इसका असर आपके दिमाग पर होगा। 

बता दे हम सभी को सुबह 10 से 11 बजे के बीच भोजन कर लेना चाहिए ताकि दिनभर कार्य करने के लिए ऊर्जा मिल सके। दरअसल कुछ लोग सुबह चाय-नाश्ता करके रात्रि में भोजन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। दिन का भोजन शारीरिक श्रम के अनुसार और रात का भोजन हल्का या सुपाच्य होना चाहिए। इसके अलावा सुबह उठने के 30 मिनट बाद नाश्त करें।

बता दे नाश्ता करने का सही समय सुबह 7 बजे माना जाता है। साथ ही सुबह 10 बजने से पहले ही नाश्ता कर लें। वहीं दोपहर का भोजन करने का सही समय 12:45 माना जाता है। बता दे नाश्ते और दोपहर के खाने में कम से कम 4 घंटे का अंतराल जरूर रखना चाहिए। दरअसल दोपहर का खाना शाम 4 बजे के बाद न खाएं। वहीं रात के खाने का सही समय शाम 7 बजे से पहले माना जाता है। बता दे रात का खाना खाने और सोने के बीच में कम से कम तीन घंटों का अंतराल जरूर रखें। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद खाना न खाएं। बता दे सोने से कुछ समय पहले खाना खाने से आपको नींद आने में मुश्किल हो सकती है। इतना ही नहीं खाना खाते समय आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दरअसल खाना खाते समय की गई छोटी गलती भी आपके लिए कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है।  




Tags:    

Similar News