Heart Disease: अधिक ऊंचाई और आपके बच्चों की संख्या भी बनती हैं हृदय रोग का कारण

Heart Disease: पहले की तुलना में आज के समय में ज्यादातर लोगों की मौत की वजह हार्ट अटैक बन रहा है। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक हार्ट अटैक के शिकार हो रहें हैं। .;

Update:2022-08-05 10:19 IST

Heart Disease (Image: Social Media)

Heart Disease: पहले की तुलना में आज के समय में ज्यादातर लोगों की मौत की वजह हार्ट अटैक बन रहा है। सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक हार्ट अटैक के शिकार हो रहें हैं। हार्ट अटैक के शिकार वैसे भी लोग हो रहें हैं जो खुद को फिट रखने के लिए योगा और संतुलित आहार का सेवन करते है। हृदय रोग के जोखिम का आकलन करना अब काफी जरूरी हो गया है।

कोविड के बाद से हार्ट अटैक से होने वाले मौत की संख्या में काफी उछाल देखने को मिला है। इनमें साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा 50% रहा है। वहीं शहरी इलाकों में जहां हार्ट अटैक के केस ढाई से तीन प्रतिशत होते थे, जो अब 6 फीसदी तक पहुंच गए हैं। 50% हार्ट अटैक ऐसे भी होते रहे हैं जिनमें मरीज को कोई लक्षण भी नजर नहीं आता। कोरोना के बाद से हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी काफी तेजी से बढ़ी हैं। 

हार्ट अटैक का शिकार युवा भी हो रहें हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं महिला भी हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों की शिकार हो रही हैं। बता दे कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार, हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का मुख्य कारण बन रहा है, जो हर साल लगभग 17.9 मिलियन लोगों की जान लेता है। हालांकि हार्ट अटैक या हार्ट से जुड़ी बीमारी होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे : तनाव, जंक फूड का सेवन, ध्रुमपान, शराब, जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना आदि। हालांकि कुछ ऐसे भी कारण हैं जिसके बारे में आपको सुन कर थोड़ी हैरानी भी हो। वो हैं अधिक ऊंचाई और आपके बच्चों की संख्या। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है पर यह एकदम सच है।

दरअसल अधिक ऊंचाई हृदय रोग का कारण बन रही है। एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग अधिक ऊंचाई यानी (457 और 2,297 मीटर के बीच) में रहते हैं, उनमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी समस्या ज्यादा होती है, ये सभी हृदय रोग का कारण भी बनते हैं। दरअसल अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का निम्न स्तर होने के कारण, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। जिसके कारण लोग के हृदय और फेफड़ों पर भार ज्यादा बढ़ जाता है। इस सर्वे में यह जानकारी भी सामने आई कि अधिक ऊंचाई के कारण हार्ट रोग की समस्या पहले के मुकाबले अब अधिक बढ़ी है। 

अधिक ऊंचाई के अलावा आपके बच्चों की संख्या भी हार्ट रोग का कारण बन सकती है। खासकर महिलाएं इस कारण से हृदय रोग की शिकार हो रहीं है। दरअसल जो महिलाएं एक से अधिक बार गर्भवती होती हैं, उनमें एट्रियल फाइब्रिलेशन नामक हृदय रोग विकसित होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिसे ए-फाइब भी कहा जाता है। ऐसे इसलिए क्योंकि यह स्थिति एक अनियमित और अक्सर बहुत तेज हार्ट बीट के कारण एरिथमिया की समस्या होती है, जो हृदय में ब्लड के थक्कों को जन्म दे सकती है, जिससे स्ट्रोक, हार्ट फेल और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। 


Tags:    

Similar News