Immunity Booster Foods: कमजोर इम्यूनिटी से रहते हैं परेशान, डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

Immunity Booster Foods: बीमारी से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम आपका सबसे बड़ा हथियार है। अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में आप इन चीजों को एड कर सकते हैं।

Update: 2024-06-28 05:51 GMT

कमजोर इम्यूनिटी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Immunity Booster Foods: शरीर को बीमारियों से बचाने में इम्यून सिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिन लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता या इम्यून पॉवर (Immune Power) अच्छी होती है वो लोग कमजोर इम्यूनिटी (Weak Immunity) वालों की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होने पर वायरल इंफेक्शन, सीजनल फ्लू, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, सुस्ती और संक्रामक बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसा समझ लीजिए कि आपको बीमारी से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम (Immune System) आपका सबसे बड़ा हथियार है। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता होने की कई वजहें हो सकती हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो आपका आहार इम्यून सिस्टम को सही रखने के लिए सबसे जरूरी पहलुओं में से एक है। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर इम्यून सिस्टम को बूस्ट (Immunity Boosting Foods) कर सकते हैं। आइए जानें इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ के बारे में।

इम्यूनिटी कम होने के लक्षण (Weak Immunity Symptoms)

1- बहुत जल्द थकान महसूस होना

2- पेट संबंधी परेशानियां

3- बार बार सर्दी-जुकाम होना

4- घाव का जल्दी न भरना

5- बार-बार संक्रमण होना

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स

1- आंवला

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंवला को सुपरफूड माना जाता है। आयुर्वेद में भी आंवले के फायदे बताए गए हैं। आंवले में विटामिन सी की उच्च मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी वायरल गुण होते हैं। इसके नियमित सेवन से संक्रमण और बीमारियों से बचा जा सकता है।

2- गुड़

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुड़ इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए बेस्ट फूड है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए गुड़ खाने की सलाह देते हैं। इसमें ऐसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसका आप चने के साथ भी सेवन कर सकते हैं। या फिर रोटी के साथ गुड़ खा सकते हैं। गुड़ का पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।

3- हरी पत्तेदार सब्जियां

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर किसी को अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करना चाहिए। ये विटामिन सी, विटामिन ए, फोलिक अम्ल और आयरन का अच्छा सोर्स होती हैं। ग्रीन वेजिटेबल खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

4- खट्टे फल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप रोजाना नींबू, संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फलों का सेवन करते हैं तो इससे इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा सबसे अधिक होती है। यह शक्तिशाली विटामिन शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता अपना काम सही तरीके से कर पाता है। 

5- नट्स

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सेहत के लिए नट्स काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। जिस वजह से डॉक्टर्स भी इन्हें डेली डाइट शामिल करने की सलाह देते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोजाना बादाम, अखरोज, काजू, किशमिश, सूरजमुखी और कद्दू के बीज खा सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News