Papaya Leaf Dengue Myth: क्या वाकई पपीते के पत्ते से दूर होता है डेंगू, जानें इसके पीछे का पूरा सच

Papaya Leaf Dengue Myth: डेंगू की बीमारी में लोगों को पपीते के पत्ते का सेवन करने के लिए कहा जाता है। कितने लोग इसका सेवन भी करते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-18 04:30 GMT

Papaya Leaf Dengue Myth: डेंगू की बीमारी में लोगों को पपीते के पत्ते का सेवन करने के लिए कहा जाता है। कितने लोग इसका सेवन भी करते हैं। लेकिन क्या वाकई इससे डेंगू मरीजों को राहत मिलती है। दरअसल डेंगू एक गंभीर बीमारी है जिससे हर साल भारत में हजारों लोग प्रभावित होते हैं। डेंगू की बीमारी से बचाव के लिए लोग घरेलू उपाय खोजने लगते हैं। ऐसे में पपीते के पत्तों के डेंगू में फायदे के बारे में सोशल मीडिया पर भी कई दावे किए गए हैं लेकिन क्या दावे वाकई सच है। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई। 

पपीते के पत्ते से दूर होता है डेंगू

दरअसल नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (एनसीबीआई) के एक रिपोर्ट के मुताबिक किए gyr एक अध्ययन में इस बात को लेकर जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक पपीते के पत्तों का इस्तेमाल डेंगू बुखार से बचाव में प्रभावी हो सकता है। बता दें शोधकर्ताओं का कहना है कि पपीते के पत्ते डेंगू पर असरदार साबित हुए हैं। डेंगू में ही नहीं इसको और भी कई वायरल बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जा सकता है। दरअसल पपीता में पाए जाने वाले कुछ रसायन और पोषक तत्व प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं।


बता दें पपीता में कैर्पेन, विटामिन C, फाइबर, फोलेट और विटामिन A जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो प्लेटलेट्स को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दरअसल कैर्पेन प्लेटलेट उत्पादन को बढ़ावा देता है तो वहीं विटामिन C और फाइबर भी प्लेटलेट्स के निर्माण में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं विटामिन A भी प्लेटलेट्स उत्पत्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फोलेट रक्त कोशिका निर्माण के लिए बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में डेंगू में पपीते के पत्ते के सेवन फायदेमंद है। इन पोषक तत्वों की वजह से प्लेटलेट काउंट बढ़ता है। ऐसे में डेंगू के पपीते के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। लेकिन डेंगू के इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

Tags:    

Similar News