Kiwi Side Effects: जानें कीवी का सेवन सेहत के लिए कैसे हैं खतरनाक

Broccoli Benefits: कई लोगों को ब्रोकली खाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ब्रोकली फूलगोभी की प्रजाति की एक सब्जी है, जो देखने में भी बिल्कुल गोभी की तरह ही लगती है।

Update: 2022-07-21 17:01 GMT

Kiwi ( Image: Social Media)

Kiwi Side Effects: कीवी खाने से शरीर को कई तरफ से फायदा पहुंचता है। सबसे ज्यादा कीवी का सेवन सर्दी के मौसम में फायदेमंद होता है। कीवी सिर्फ टेस्ट से ही अच्छा नहीं होता बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। कीवी में पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी की मात्रा अधिक होने से यह सेहत के लिए लाभदायक है। कीवी का सेवन करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। 

कीवी दिल की बीमारी से लेकर बीपी की समस्या को खत्म करने तक में मददगार है। कीवी का सेवन करने से स्किन भी मुलायम बनती हैं। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो कीवी का सेवन करें। इससे बहुत फायदा मिलेगा। कीवी का सेवन करने से यह कई बीमारियों से सेहत को बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कीवी फायदा के साथ साथ सेहत के लिए हानिकारक भी है। आइए जानते हैं कीवी का सेवन सेहत के लिए कैसे खतरनाक है

एलर्जी की समस्या

अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है, उन्हें कीवी के सेवन से दूर रहना चाहिए। इससे स्किन रैशेज, लाल चकते और बंद नाक की शिकायत होने लगती है। इसलिए अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। 

पेट दर्द की परेशानी

पेट दर्द की शिकायत में कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट दर्द की समस्या और बढ़ सकती है। अगर आपको पेट फूलने और पेट दर्द की परेशानी है तो कीवी का सेवन बिल्कुल भी ना करें क्योंकि कीवी में फाइबर होता है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट दर्द की परेशानी हो जाती है। इसलिए कीवी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

वजन बढ़ना

अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहें तो कीवी का सेवन बिल्कुल भी ना करें क्योंकि कीवी में कैलोरी की मात्रा अधिक होने से यह वजन बढ़ाने में सहायक है। कीवी के सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कीवी के सेवन से दूर रहें। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कीवी का सेवन करना चाहिए।       

सूजन होना

अधिक मात्रा में कीवी का सेवन सूजन की समस्या को पैदा कर सकता है। दरअसल कीवी के एलर्जिक रिएक्शन से शरीर में सूजन आ सकती है। ऐसे में जब शरीर में एंटीबॉडी कीवी के साथ ओवर रिएक्ट करती है। इसलिए कीवी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अगर सूजन की समस्या हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कीवी का सेवन करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में दिक्कत

गर्भवती महिलाओं को कीवी का सेवन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को दिन में दो या तीन से ज्यादा कीवी नहीं खाना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में कीवी का सेवन करना गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता क्योंकि कीवी के सेवन से एसिडिटी, रैशेज और गले में खराश की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से संपर्क करने के बाद ही कीवी खाना चाहिए। कीवी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।  


Tags:    

Similar News