Leaves Benefits: सुबह खाली पेट खाएं ये पत्तियां सेहत को होगा जबरदस्त फायदा

Leaves Benefits: सुबह का नाश्ता या डाइट आपके पूरे दिन के शेड्यूल पर प्रभाव डालता है। दरअसल अगर सुबह के समय आप सही से भोजन नहीं कर सकें तो पूरे दिन आपको भूख लग सकती है।

Update:2022-07-26 09:48 IST

Leaves Benefits (Image: Social Media)

Leaves Benefits: सुबह का नाश्ता या डाइट आपके पूरे दिन के शेड्यूल पर प्रभाव डालता है। दरअसल अगर सुबह के समय आप सही से भोजन नहीं कर सकें तो पूरे दिन आपको भूख लगने की समस्या से गुजरना पड़ सकता है या अगर आपने सुबह के समय ज्यादा भोजन कर लिया तो आपको पूरे दिन गैस, एसिडिटी आदि समस्या हो सकती है। 

ऐसे में जरूरी है कि आप सुबह के समय उठते ही अपने डाइट का या खानपान का ध्यान रखें। इसके लिए आपको सुबह के समय खाली पेट हर्बल टी से शुरुआत करनी चाहिए। दरअसल हमारे आसपास कुछ ऐसी पत्तियां मौजूद हैं, जिसके सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। खासतौर पर अगर आप सुबह खाली पेट इन पत्तियों का सेवन करते हैं, तो आपको गैस, ब्लॉटिंग के अलावा शरीर की कई अन्य परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट किन पत्तियों के सेवन से सेहत को जबरदस्त फायदा हो सकता है।

तुलसी की पत्तियां (Basil leaves benefits)

हिंदू मान्यता के अनुसार तुलसी का पौधा जिस घर में होता है वहां सुख, शांति और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है साथ ही तुलसी के पत्तों का सेवन भी लाभदायक बताया गया है। दरअसल तुलसी की पत्तियों में एंटीवायरल गुण होते हैं जो मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है। तुलसी के पत्तों के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण श्वसन रोगों, मूत्र रोगों, पेट और त्वचा के संक्रमण से भी लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट तुलसी की 4 पत्तियों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलता है। 

पान के पत्ते (Benefits of Betel Leaves)

सुबह खाली पेट पान के पत्ते के सेवन से राहत मिलती है। दरअसल पान के पत्ते में एंटी डायबिटीक गुण पाया जाता है। ये हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा पान के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल होता है, जो इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। पान के पत्ते माउथ फ्रेशनर की तरह भी काम करते हैं और मुंह को साफ रखते हैं। 

अजवाइन के पत्ते (Ajwain Leaves)

अजवाइन को पानी में मिला कर पीने से पेट से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जाती है। सुबह खाली पेट अजवाइन की पत्तियों को चबाने से गैस, पेट में दर्द, ऐंठन आदि दूर हो जाती है। साथ ही इसकी पत्तियों से तैयार अर्क एसिडिटी और कब्ज को दूर करने में मददगार है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए। 

नीम की पत्तियां (Neem leaves benefits)

नीम की पत्तियों के सेवन से पेट में कीड़े नही होते। साथ ही नीम की पत्तियों को चाय के तौर पर सुबह खाली पेट पीने से कई बीमारियों से हमें छुटकारा मिल जाता है। दरअसल नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक गुण पाया जाता है। रोज नीम की पत्तियों का सेवन खाली पेट करने से पेट में कीड़े नहीं होते। साथ ही फोड़े-फुंसी पर नीम की पत्तियों को लगाने से आराम मिलती है। साथ ही यह खून को साफ करती हैं और त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाती हैं। नीम की पत्तियों का खाली पेट सेवन करने से ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहती हैं और आपको दिल की बीमारियां नहीं होंती हैं। 

 


Tags:    

Similar News