Skincare Tips: मॉनसून में इस तरह रखें स्किन की केयर

Monsoon Skin Care Tips: मौसम में बदलाव होते ही स्किन से जुड़ी समस्या भी बढ़ जाती है।खासकर मॉनसून के समय में स्किन का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है।बारिश के मौसम में बालों को साफ रखें।

Update: 2022-07-03 05:50 GMT

Monsoon Skincare (Image: Social Media)

Monsoon Skin Care Tips: मौसम में बदलाव होते ही स्किन से जुड़ी समस्या भी बढ़ जाती है। खासकर मॉनसून के समय में स्किन का ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है। बरसात के समय स्किन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि कुछ टिप्स को अपनाकर मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग (Glowing Skin) और खूबसूरत बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं मॉनसून में किस तरह रखें अपने त्वचा का ख्याल

चेहरे की करें सफाई

मॉनसून के समय स्किन के पोर्स नमी के कारण बंद हो जाते हैं। जिससे चेहरे पर गंदगी और संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। खासकर यह समस्या ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों को ज्यादा होती है। ऐसे में मॉनसून के समय कोशिश करें अपने स्किन को साफ रखने की। रोज चेहरे की सफाई करें। इसके लिए कोई भी घरेलू उपाय (Home Remedies) या कोई भी फेसवॉश (Facewash) से चेहरे को साफ करें। 

बाल को रखें साफ

बरसात के मौसम में बाल अक्सर बेजान, रूखे और कमजोर हो जाते हैं। बारिश में भींग जाने पर बालों को शैंपू से जरूर धोएं। बारिश के मौसम में बालों को सप्ताह में कम से कम तीन दिन धोना चाहिए। कोशिश करें कि मॉनसून (Monsoon) के समय घर से बाहर निकलते समय बालों को किसी भी तरह से कवर कर लें। 

मॉइश्चराइज जरूर लगाएं

मॉइश्चराइज (Moisturizer) का इस्तेमाल मॉनसून में जरूर करना चाहिए। बरसात के मौसम में स्किन अक्सर ड्राई हो जाता है। ड्राई स्किन होने के कारण स्किन रूखे और बेजान लगने लगते हैं। इसलिए मॉइश्चराइज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऑयली स्किन वाले भी वाटर बेस्ड मॉइश्चराइज (Water Based Moisturizer) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

मॉनसून के समय अक्सर लोग सनस्क्रीम (Sunscream) को अवॉइड करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बरसात के समय भी सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीम लोशन के इस्तेमाल से त्वचा धूप से बचकर रहेगी। सनस्क्रीन का इस्तेमाल हमेशा करना चाहिए। इससे त्वचा चमकदार और सूर्य की खतरनाक किरणों से बच सकती है। 




Tags:    

Similar News