Moringa Oil Benefits: जानें सहजन के तेल के 5 जबरदस्त फायदे.

Moringa oil Benefits: क्या आपने मोरींगा ऑयल यानी सहजन के तेल के बारे में सुना है ? सहजन का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सहजन के तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारत होता है।

Update: 2022-07-25 04:58 GMT

Moringa Oil ( Image: Social Media)

Moringa oil Benefits: क्या आपने मोरींगा ऑयल यानी सहजन के तेल के बारे में सुना है ? सहजन का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सहजन के तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से भारत, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में किया जाता है। सहजन के तेल में औषधीय गुण पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। सहजन के तेल के इस्तेमाल से कई बीमारियों में राहत पाया जा सकता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं सहजन के तेल के फायदे के बारे में

इम्यूनिटी बूस्ट
अगर आपको इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना है तो सहजन के तेल का इस्तेमाल करें। सहजन के तेल में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। इसलिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सहजन के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
डैंड्रफ से छुटकारा
सहजन के तेल में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो बालों के लिए लाभदायक है। सहजन के तेल का इस्तेमाल स्किन के साथ साथ स्कैल्प को साफ रखने के लिए क्लींजिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। सहजन के तेल बालों की सेहत में सुधार लाने, एंटी डैंड्रफ के रूप में और दोमुंहे बालों की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है। इस तेल में ओलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने और नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ और रूखेपन को भी दूर रखने में मदद करते हैं। इसलिए अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो सहजन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। 
एनर्जी लेवल करें बेहतर
सहजन के तेल में लिपिड फैट होता है, जो एनर्जी लेवल बूस्ट करने का काम करता है। लिपिड फैट को ऊर्जा का बेहतर स्त्रोत माना जाता है। इसमें फैट में घुलने वाले विटामिन्स और बायोएक्टिव गुण होते हैं, जो एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं। इसलिए एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए आप सहजन का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप सहजन के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल सहजन का तेल त्वचा की समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। ये स्किन को ग्लोइंग बनाता है। इसके लिए आप दो से तीन बूंद सहजन के तेल को जैतून के तेल की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर अपनी स्किन की मसाज करें। इससे त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही सहजन के तेल को क्रीम या लोशन में भी मिला कर लगा सकते हैं। इससे स्किन ग्लो करेगा।
वेट लॉस
वेट लॉस करने में सहजन का तेल बहुत फायदेमंद है। कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका में सहजन के तेल को वेट लॉस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल सहजन के बीज में एंटी-ओबेसिटी और एंटी-डायबिटिक बायोएक्टिव होते हैं, जो वेट लॉस करने में मददगार होते हैं। साथ ही इससे शरीर में इंसुलिन रिलीज की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जो मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज को रोकने और उपचार के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसलिए अगर वजन कम करना चाहते हैं तो सहजन के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। वेट लॉस के लिए यह फायदेमंद है। 
 

Tags:    

Similar News