खाने के तुरंत बाद न खाएं ये फल, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

अगर आपकी भी खाने के तुरंत बाद फल खाने की आदत है तो फिर सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसे कई फल हैं, जिनका सेवन खाने के तुरंत बाद करना खतरनाक साबित हो सकता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-07-02 06:43 GMT

फल (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Never Eat These Fruits After Lunch Or Dinner: फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डॉक्टर भी दैनिक आहार में फल का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्योंकि इसमें ऐसे कई जरूरी तत्व होते हैं जो शरीर को फिट रखने में मददगार होते हैं। अक्सर लोग खाने के साथ या खाने के बाद भी फलों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसे कई फल होते हैं जिन्हें खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। 

जी हां, कई फल ऐसे हैं, जिन्हें दोपहर के खाने के बाद या डिनर के बाद खाने से आपको नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में भी खाली पेट फल को खाना अच्छा माना गया है, बस वो फल खट्टे न हों। जबकि खाने के बाद फलों के सेवन को आयुर्वेद में सही नहीं माना जाता। आयुर्वेद कहता है कि ऐसा करने से पाचन तंत्र में समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में हम आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन खाने के बाद करने से आपकी हेल्द पर असर पड़ सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खाने के बाद न खाएं ये फल

आम

इस वक्त आम का सीजन चल रहा है, ऐसे में लोग खाने के साथ या बाद में आम का सेवन करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में शुगर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करता है, ऐसे में यह फल शुगर पेशेंट्स को तो खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। आम को खाने से एक घंटा पहले या बाद में खाने की सलाह दी जाती है। 

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, ऐसे में इसे खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। हालांकि खाने के एक घंटा पहले या एक घंटे बाद में इसे खाया जा सकता है। 

तरबूज

इस फल को रात के खाने के बाद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको इनडाइजेशन की समस्‍या हो सकती है। बता दें कि तरबूज खाने का सही समय दोपहर को माना गया है।

केला 

अगर आप खाने के बाद केले का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर में कैलोरी और ग्लूकोज का लेवल बढ़ा सकते हैं। ऐसे में खाने के बाद इसे खाने से बचें।

अंगूर

अंगूर को भी भोजन करने के तुरंत बाद ना खाने की सलाह दी जाती है।

नोट- इन उपायों को अपनाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर्स से परामर्श जरूर करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News