Pimple ke gadde bharne ka upay: पिंपल्स की वजह से होने वाले गड्ढे से हैं परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खे

Pimple ke gadde bharne ka upay: पिंपल्स होने से चेहरे पर गड्ढे हो जाते हैं। इसकी समस्या को घर बैठे दूर करें।

Written By :  Rakshita Srivastava
Published By :  Shraddha
Update: 2021-12-03 11:23 GMT

पिंपल्स की वजह से होने वाले गड्ढे से हैं परेशान (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Pimple ke gadde bharne ka upay: आज कल के अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से युवाओं में पिंपल्स की समस्या (pimple ki samasya) हो जाती है। पिंपल्स की वजह से हमारे चेहरे पर गड्ढे (chehre par gadde) बन जाते हैं। जिसकी वजह से खुबसूरती में दाग लग जाता है। पिंपल्स धूल मिट्टी, गंदगी और सही से खान पान न करने की वजह से होता है। हमारे स्किन का खान-पान से सीधा मतलब होता है। अगर हम सही तरीके पौष्टिक आहार नहीं लेते हैं तो भी हमारी स्किन पर पिंपल्स की समस्या (skin par pimple ki samasya) शुरू हो जाती है।

पिंपल्स की समस्या के तो कई समाधान है। अगर पिंपल्स हो जाएं तो वो सही भी हो जाता है। लेकिन पिंपल्स की वजह से होने गड्ढे कई बार सही नहीं होते हैं। चेहरे के गड्ढे को सही करने के लिए बाजार में कई तरह के क्रीम भी आते हैं, लेकिन कभी-कभी इनके साइड इफेक्ट्स भी हो जाते हैं। कई लोगों की स्किन काफी कोमल होती है। जिनको हर तरह के प्रोडक्ट्स नहीं सूट करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि अगर आप भी चेहरे पर होने वाले गड्ढे से परेशान हैं तो कौन सा घरेलू नुस्खा अपनाएं।

पिंपल्स होने पर एलोवेरा और विटामिन ई लगाएं (Pimple hone par aloevera aur vitamin E Lagaye)

अगर आपके चेहरे पर गड्ढे हैं को आप एलोवेरा और विटामिन ई का इस्तेमाल करें। रोजाना नियमित रूप से दिन में दो बार एलोवेरा जेल और विटामिन ई को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

पिंपल्स की समस्या को ऐसे करें दूर (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

पिंपल्स होने पर बेसन का बनाएं पेस्ट (Pimple hone par besan ka banaye paste)

बेसन में दूध और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पैक को हफ्ते में एक बार अपने फेस पर लगाएं। इससे आप के चेहरे के गड्ढे एक महीने के अंदर ही खत्म हो जाएंगे।

पिंपल्स होने पर मुल्तानी मिट्टी में नींबू और गुलाबजल मिलाएं (Pimple hone par multani mitti ka paste lgaye)

पिम्पल होने पर मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

मुल्तानी मिट्टी तो सभी जानते हैं कि हमारे चेहरे के लिए कितनी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन मुल्तानी मिट्टी में नींबू के रस और गुलाबजल को मिलाकर आप लगाती हैं तो आपके चेहरे के गड्ढे खत्म हो सकते हैं। इस पैक को आप रोजाना नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं।

पिंपल्स होने पर शहद और नींबू का लगाएं पेस्ट (Pimple hone par shahad aur nimbu ka lgaye paste)

शहद और नींबू का पेस्ट बनाकर रोजाना नियमित रूप से अपने चेहरे पर मालिश करें। फिर कुछ देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर चमक भी आएगी। साथ ही आपके चेहरे के गड्ढे भी भर जाएंगे।

पिंपल्स होने पर शहद और नींबू का लगाएं पेस्ट (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

पिंपल्स होने पर टमाटर लगाएं ( Pimple hone par tamatar lagaye)

पिंपल्स होने पर टमाटर लगाएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

टमाटर से भी आप अपने चेहरे के गड्ढे को खत्म कर सकते हैं। टमाटर को दो भागों में काट लें। फिर उससे 15-20 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद पानी से अपना चेहरा धो लें। ऐसा रोजाना करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

Tags:    

Similar News