Remedies For Bad Breathe: मुंह की बदबू दूर करने के लिए घरेलू उपाय

Home Remedies For Bad Breathe: मुंह की सफाई अगर ठीक से नहीं की जाएं तो मुंह से बदबू आने लगती है। जिसके कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। मुंह की सफाई सेहत के लिए जरूरी है।

Update: 2022-07-03 09:31 GMT

Bad Breathe (Image: Social Media)

Home Remedies For Bad Breathe: मुंह की सफाई अगर ठीक से नहीं की जाएं तो मुंह से बदबू आने लगती है। जिसके कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। मुंह की सफाई सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। मुंह की सफाई नहीं रखने से कई बीमारियां शरीर में अपना डेरा डाल बैठती हैं। हालांकि घरेलू नुस्खे को अपनाकर इससे बचा जा सकता है। ऐसे में आइए जानते है मुंह की बदबू दूर करने के लिए घरेलू उपाय

सौंफ खाएं

मुंह की बदबू की समस्या होने पर सौंफ (Fennel) जरूर खाना चाहिए। सौंफ खाने से मुंह की बदबू की समस्या खत्म हो जाती है। दरअसल सौंफ के सेवन से कैविटी बढ़ाने वाले बैक्टेरिया खत्म हो जाते हैं। इसका सेवन कभी भी किया जा सकता है लेकिन खाने के बाद इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। लंच या डिनर के बाद सौंफ के कुछ दानों को चबाएं। इसके साथ मिश्री का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही सौंफ का सेवन गुड़ के साथ भी कर सकते हैं। सौंफ के कुछ दानों को पानी में उबालकर चाय के तौर पर ले सकते हैं। 

दालचीनी का सेवन

दालचीनी (Cinnamon) का सेवन भी मुंह के दुर्गंध को दूर करने में मदद करता है। दालचीनी का सेवन रोज कर सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी को पानी में उबालकर गरारे कर सकते हैं। दालचीनी में सिन्नमिक एल्डिहाइड नामक का तत्व होता है। जो मुंह की बदबू दूर करने में मदद करता है। दालचीनी को चाय के तौर पर भी ले सकते हैं।

माउथवॉश का इस्तेमाल

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय है माउथवॉश। माउथवॉश (Mouthwash) के इस्तेमाल से कुछ ही मिनट में मुंह की बदबू से छुटकारा मिल जाता है। आजकल मार्केट में कई तरह के माउथवॉश उपलब्ध है। जिसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। इसे आसानी से अपने पॉकेट में भी रख सकते हैं। इसलिए मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल जरूर करें।

सरसों तेल और नमक का इस्तेमाल

मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए सरसों तेल (Mustard Oil) और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। सरसों के तेल में नमक (Salt) मिलाकर मसूड़ों की मसाज करने से लाभ मिलता है। साथ ही इससे मसूड़े भी मजबूत होते हैं और मुंह की बदबू भी दूर हो जाती है। इसके इस्तेमाल से दांत भी सफेद हो जाता है। इसलिए मुंह की दुर्गंध और सफेद दांत के लिए इस नुस्खे को जरूर आजमाना चाहिए।


 


Tags:    

Similar News