Sexual Life Tips: उम्र बढ़ने से मस्तिष्क में सेक्स के अंतर हो जाते हैं खत्म, जाने इसके कारण

Sexual Life: सेक्स दो लोगों के बीच की प्यार और अच्छी साझेदारी बनाने का मौका देता है। लेकिन ज्यादातर ऐसा देखा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ लोगों में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-08-11 05:57 GMT
Sexual Life Fact ( Image- Social Media)

Sexual Life: सेक्स दो लोगों के बीच प्यार और अच्छी साझेदारी बनाने का मौका देता है। लेकिन ज्यादातर ऐसा देखा गया है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ लोगों में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है। बढ़ती उम्र के कारण अधिकतर लोगों का सेक्स में दिलचस्पी खत्म हो जाता है।बता दे कि उम्र बढ़ने के साथ साथ सेक्स लाइफ में कई बड़े बदलाव नजर आने लगते हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने से मस्तिष्क में सेक्स के अंतर भी खत्म हो जाता है। 

हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है कि पुरुष और महिला मस्तिष्क में मौजूद जीन उम्र के साथ अधिक समान हो जाती है, और जिसके कारण पुरुष और महिला दोनों के विचार सेक्स को लेकर अधिकतर एक जैसे हो जाते हैं। अध्ययन से यह भी पता चलता है कि वृद्ध महिलाओं में जीन की अभिव्यक्ति कम हो जाती है लेकिन वृद्ध पुरुषों में बढ़ जाती है। जीन की अभिव्यक्ति युवा पुरुषों की तुलना में युवा महिलाओं के दिमाग में अधिक होती है। बढ़ती उम्र में सेक्स को लेकर परिवर्तन महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक हैं। हालांकि शोध के मुताबिक इस पर अभी और भी ज्यादा रिसर्च करने की जरूरत पड़ेगी। जिसके बाद कुछ भी कह पाना और लोगों को जानकारी दे पाना आसान होगा।

दरअसल हाल ही में हुए शोध के अनुसार एक मादा मक्खी को केवल यह चुनने की आवश्यकता होती है कि उसके पास प्रजनन के लिए कितनी ऊर्जा उपलब्ध है लेकिन नर मक्खी के साथ ऐसा नहीं होता। शोध के अनुसार पहले के अध्ययन से पता चला है कि आनुवंशिक गुणवत्ता में कमी के कारण नर और मादा मक्खियों में जीन की अभिव्यक्ति अधिक समान होती है, ठीक उसी तरह जैसे उम्र बढ़ने से लिंग अंतर कम हो जाता है। बता दे कि पुरुषों की जीन अभिव्यक्ति में महिलाओं की तुलना में अधिक बदलाव देखा गया है। हालांकि शोध यह नहीं कहता है कि उम्र बढ़ने से जुड़े संकेत मस्तिष्क में कम सेक्स अंतर के लिए जिम्मेदार हैं। यदि सिग्नलिंग अणु अन्य प्रजातियों द्वारा साझा किया जाता है, तो इस विषय पर और शोध उपयोगी साबित हो सकता है। 

Tags:    

Similar News