Gud Ke Fayde: क्या सच में चीनी से बेहतर है गुड़, इस्तेमाल करने से पहले जान लें हकीकत

Jaggery Health Benefits: गुड़ को चीनी के अल्टरनेटिव के तौर पर काफी यूज किया जाता है। लेकिन क्या सच में गुड़ चीनी से बेहतर है? आइए जानें।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-27 09:00 GMT

Sugar vs Jaggery (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sugar vs Jaggery Health Benefits: अक्सर आपने लोगों और हेल्थ एक्सपर्ट्स को कहते सुना होगा कि शुगर यानी चीनी (Sugar) खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चीनी में न के बराबर पोषक तत्व होते हैं, जबकि कैलोरी (Calorie In Sugar) अधिक मात्रा में होती है। ज्यादा शुगर खाने से डायबिटीज (Diabetes) होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही यह वजन बढ़ाने (Weight Gain), मोटापा (Obesity) और अन्य पुरानी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाने का कारण बन सकती है। चीनी की जगह गुड़ (Jaggery) का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुड़ को चीनी के अल्टरनेटिव के तौर पर यूज किया जा सकता है और यह शुगर के मुकाबले नुकसायनदायक भी नहीं है। लेकिन क्या सच में गुड़ एक हेल्दी ऑप्शन है? आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।

चीनी या गुड़ क्या बेहतर?

गुड़ (Jaggery) और चीनी (Sugar) दोनों का सोर्स गन्ने का रस ही है। लेकिन गुड़ को चीनी के मुकाबले अधिक फायदेमंद बताया जाता है। जिसके चलते आपके मन में भी सवाल आता होगा कि आखिर ऐसा क्यों है। दरअसल, चीनी और गुड़ दोनों को बनाने की प्रोसेसिंग अलग है और दोनों की ही कुछ कमियां और खूबियां हैं। लेकिन अगर पोषक तत्वों की बात करें तो गुड़ में आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। वहीं, दूसरी ओर चीनी को बनाने के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। चीनी अंदर से खोखली होती है और इसमें सिर्फ कैलोरी ही ज्यादा होती है। ऐसे में जाहिर तौर पर गुड़ चीनी से बेहतर साबित होती है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

गुड़ खाने के फायदे (Jaggery Health Benefits)

कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ खाने के कई सारे फायदे (Gud Ke Fayde) हैं। आयुर्वेद में भी इसके फायदों का वर्णन है। आइए जानें गुड़ के कुछ जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।

1- एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या में गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।

2- यह हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।

3- खाना खाने के बाद गुड़ खाने से डाइजेशन बेहतर होता है।

4- गुड़ इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है।

5- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में गुड़ का सेवन मददगार है।

6- इसे खाने से लिवर भी स्वस्थ रहता है।

7- गुड़ खाने से ब्लड शुगर संतुलित बना रहता है।

8- ये अस्थमा, सर्दी, खांसी और छाती में जमाव जैसे सांस संबंधी समस्याओं के इलाज में मदद करता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News