Anemia Symptoms: इन संकेतों से समझे शरीर में हो रही खून की कमी

Anemia Symptoms: खून की कमी होने पर अक्सर एनीमिया बीमारी होने का चांस बढ़ जाता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं एनीमिया की ज्यादा शिकार होती हैं।

Update: 2022-07-09 07:40 GMT

Anemia (Image:Social Media)

Anemia Symptoms: खून की कमी होने पर अक्सर एनीमिया बीमारी होने का चांस बढ़ जाता है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं एनीमिया की ज्यादा शिकार होती हैं। खून की कमी होने पर शरीर में कई तरह के संकेत नजर आने लगते हैं। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए। साथ ही अपने डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।

एनीमिया होने के कई कारण हो सकते हैं। पोषण की कमी के कारण एनीमिया हो सकता है। जिन लोगों की उम्र 65 से ज्यादा हो जाती हैं, वे एनीमिया के शिकार जल्दी होते हैं। डाइटिंग के कारण भी एनीमिया होता है। मोटापा के कारण भी एनीमिया हो सकता है। डॉक्टर से संपर्क करके मेडिसिन लेने से एनीमिया की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इसके अलावा अपनी डाइट में विटामिन, आयरन, मिनरल आदि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा भोजन में इन चीजों शामिल करें

एनीमिया हो तो इन चीजों का करें सेवन

हरी सब्जियां

दूध

पनीर

दही

केला

सेब

पालक

ब्रोकली

गोभी

सोयाबीन चिकी

किडनी बीन्स यानी राजमा

दलिया 

चोकर युक्त आटा

ब्राउन राइस

ब्रेड

कद्दू के बीज

तरबूज के बीज

अलसी 

काजू

गन्ना

पीनट बटर

यूं तो भारत में एनीमिया की समस्या से सबसे ज्यादा महिलाएं और फिर बच्चे जूझते है। लेकिन कोरोना के बाद से पुरुषों में भी एनीमिया की समस्या पहले के मुकाबले अब ज्यादा बढ़ गया है। एनीमिया होने का मुख्य कारण होता है आरबीसी में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का लेवल बहुत कम हो जाना। दरअसल आरबीसी में हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन के तौर पर काम करता है जो ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए काम करता है। एनीमिया होने का एक कारण आयरन की कमी भी होता है। शरीर में आयरन की कमी होने के कारण हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो जाता है। जब शरीर में ही खून की कमी रहेगी तब ऐसे में शरीर के बाकी हिस्सों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। रोजाना हमारे शरीर को 18 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने डाइट में आयरन युक्त आहार को शामिल करें। बता दे कि एनीमिया होने पर शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कि किन संकेतों से आप समझ सकते हैं कि आपके शरीर में है खून की कमी

एनीमिया के लक्षण हैं

कमजोरी

थकान महसूस होना

सिरदर्द की समस्या होना

सांस लेने में दिक्कत

त्वचा का पीला पड़ना

दिल की धड़कन का असामान्य महसूस होना

जीभ, नाखूनों के अंदर सफेदी

चेहरा सूज जाना

पैरों में सूजन होना

चक्कर आना



Tags:    

Similar News